नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेबो यानी कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वह इन दिनों अपने प्रग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। यही नहीं पति सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) से लेकर उनकी मां बबीता कपूर ( Babita Kapoor ) भी बेबो का ध्यान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं करीना की कई लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें उनकी मां उनकी मालिश करती हुईं दिखाई दे रही हैं।