नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन ( Ajay Devgan ) की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ( Kajal Aggarwal ) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू ( Gautam Kitchlu ) संग सात फेरे ले ही लिए। बीते दिन यानी कि 30 अक्टूबर को ताज होटल में काजल और गौतम शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। कोरोनावायरस की वजह शादी में कपल की दोनों फैमिली, करीबी रिश्तेदार और फ्रेंडस ही देखने को मिली। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की मेहंदी से लेकर हल्दी तक सभी फोटोज देखने को मिली जो काफी वायरल हुई। वहीं आखिर में अब कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। जिसमें दुल्हा-दुल्हन बने काजल और गौतम बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।