बॉलीवुड

कैंसर से ठीक हुए संजय दत्त की फिल्म Torbaaz का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मूवी में दिखा गजब का अंदाज

फिल्म तोरबाज़ ( Torbaaz ) का ट्रेलर हुआ रिलीज़ अभिनेता संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) फिल्म में रिफ्यूजी कैंप के बच्चों को क्रिकेट सीखाते हुए दिखाई देंगे अभिनेता राहुल देव ( Rahul Dev ) आंतकवादी के किरदार में आएंगे नज़र
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 4:35 PM IST
 Actor Sanjay Dutt Film Torbaaz Released
Actor Sanjay Dutt Film Torbaaz Released

नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) की मोस्ट अवटेड मूवी 'तोरबाज़' ( Torbaaz ) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। फिल्म बेशक 11 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी, लेकिन ट्रेलर की धूम देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि फिल्म भी धमाल करने में कामयाब हो सकती है। फिल्म के ट्रेलर में संजू बाबा का अंदाज काफी जबरदस्त नज़र आ रहा है। फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच की भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

अभिनेता संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ( Sanjay Dutt Twitter Handel ) से तोरबाज़ का 2 मिनट 1 सैंकड़ का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर देखने में अभिनेता अफगानिस्तान के रिफ्यूजी कैंप के मासूम बच्चों को क्रिकेट सिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में यह भी दिखाया है कि संजय दत्त रिफ्यूजी कैंप में पल रहे बच्चों को आंतक और आंतकवादियों से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं। वहीं दूसरी अभिनेता राहुल देव ( Rahul Dev ) आंतकवादी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो उन्हीं बच्चों का गलत इस्तेमाल कर आत्मघाती हमलें कराना चाहते हैं। इसी को लेकर दर्शको को संजय और राहुल के बीच जंग दिखने को मिलेगी।

फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस नरगिस फाकरी ( Nargis Fakhri ) भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर के सामने आते ही संजू बाबा के फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सभी को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वैसे आपको यह भी बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेता की फिल्म 'सड़क 2' ( Sadak 2 ) रिलीज़ हुई थी। जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। इस बीच अच्छी खबर यह भी है कि कैंसर से ठीक होने के बाद उनकी यह पहली फिल्म होगी। वहीं जल्द ही वह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ( KGF Chapter 2 ), पृथ्वीराज और भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया ( Burj: The Pride Of India ) में भी नज़र आने वाले हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन