बॉलीवुड

‘गैंग रेप ऐड’ की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हैं एक्टर Saurabh Verma, सामने आई चैट

एक्टर सौरभ वर्मा (Saurabh Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं. दरअसल, कुछ समय पहले एक्टर को एक ऐड के लिए ऑफर आई थी, जिसको एक्टर ने महिलाओं पर अत्याचार बता कर ठुकरा दिया. अब इसी को लेकर उनकी एक चैट सामने आई है.
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 10:06 AM IST
'गैंग रेप ऐड' की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हैं एक्टर Saurabh Verma
'गैंग रेप ऐड' की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हैं एक्टर Saurabh Verma

एक्टर सौरभ वर्मा (Saurabh Verma) को लोग अभी जानते नहीं. उनका कोई ज्यादा नाम नहीं, लेकिन फिर भी वो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आखिर ऐसा क्या हो गया, जिसके चलते लोग सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की बात कर रहे हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं क्या बात है? दसअसल, उनकी एक चैट तेजी से वायरल हो रही है. चैट में एक ऐड के लिए उनको ऑफर किया जा रहा है, जिसको वो ये कह कर रिजेक्ट कर देते हैं कि 'ये महीलाओं के खिलाफ है अगर इसमें आप चेंज करते हैं तो मैं काम कर लूंगा'.


वहीं इस चैट के सामने आने के बाद से सभी उनकी तारीफें कर रहे हैं. जहां, आज के समय में टीवी से लेकर फिल्म जगत में महिलाओं क प्रति गलत मानसिकता, रैप, छेड़छाड़ जैसी बातों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है और इन चीजों को प्रमोट करने के लिए बड़े-बड़े एक्टर हां बोल देते हैं.

ऐसे में टीवी के एक छोटे एक्टर ने 'ना' बोलकर खुद को उन सभी स्टार्स के ऊपर कर लिया है. खास बात ये है कि जिस ऐड को उन्होंने ठुकराया था वो कुछ दिनों पहले भारी विवादों में था. ये एक परफ्यूम ऐड है, जिसमें ‘गैंग रेप कल्चर’ को बढ़ावा देने का काम किया गया था.

इस रैप कल्चर को गलत बताकर एक्टर ने इसको करने से रिजेक्ट कर दिया था. जून के पहले हफते में परफ्यूम ब्रांड 'लेयर शॉट' के दो ऐड्स ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनपर यूजर्स ने अपना आक्रोश जाहिर किया था. साथ ही ये दावा किया गाय था कि ऐड में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को बढ़ावा देने की मांग की गई थी.

बता दें कि इन ऐड्स के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस, रितिक रोशन, ऋचा चड्ढा और फरहान अख्तर सहित कई सेलेब्स ने काफी कुछ कहा था. बता दें कि सौरभ के इस चैट को अब्बास मिर्जा ने साझा किया था.

Published on:
Also Read
View All
‘आजकल के एक्टर्स इनसिक्योर होते हैं’, फराह खान का बड़ा बयान, बोलीं- शाहरुख, सलमान और अक्षय आखिरी सुपरस्टार्स थे

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन को साथ देख लोगों ने किए कमेंट! किसी ने लिया- सलमान का नाम तो कोई बोला- अच्छी एक्टिंग है

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो