बॉलीवुड

खलनायक बनकर भी लूट चुके हैं Shahrukh Khan सैकड़ों लोगों का दिल, ‘कि..कि..किरण’ डायलॉग आज भी है खूब फेमस

आज अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में बेशक शाहरुख रोमांस किंग के नाम से जाने जाते हों, लेकिन अभिनेता की कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें उनके विलेन अवतार ने भी लोगों को दीवाना बना दिया।
3 min read
• •
Updated: 2 Nov 2020, 1:25 PM IST
Actor Shahrukh Khan Has Robbed The Audience Heart As A Villain
Actor Shahrukh Khan Has Robbed The Audience Heart As A Villain

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan Birthday ) आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग ऑफ रोमांस के नाम से दुनियाभर में मशहूर शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में 28 साल से भी अधिक का समय हो चुका है। उनकी गिनती आज भी सुपरस्टार्स की लिस्ट में होती है। वैसे तो अक्सर लोगों ने किंग खान को बड़े पर्दे पर रोमांस करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत हीरो बनकर नहीं बल्कि विलेन बनकर की थी। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको उनकी कुछ फिल्मों के बारें में बताते हैं। जिनमें उन्होंने विलेन बनकर लोगों का दिल जीत जीत लिया।

बाजीगर

फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के किरदार 'अजय शर्मा' को कोई भूल नहीं सकता है। उनके इस नेगेटिव किरदार ने उनको सबका चहेता बन दिया। यह फिल्म 1993 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ दलीप ताहिल, शिल्पा शेट्टी, काजोल, और जॉनी लिवर मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।

डर


1993 में शाहरुख खान ने एक बार नहीं बल्कि दूसरी बार नेगेटिव किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। फिल्म डर से उनकी एक्टिंग ही बल्कि दर्शकों को उनके एक-एक डायलॉग्स से भी प्यार हो गया। आज भी उनका डायलॉग कि..कि..किकक..किरण आज भी दर्शकों की जुंबा पर चढ़ा हुआ है।

अंजाम

1994 में माधुरी दीक्षित संग शाहरुख की आई फिल्म अंजाम में उनके विलेन का रोल देख सभी के होश उड़ गए थे।

जोश


फिल्म जोश में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई बने शाहरुख का विलेन अवतार आज उनके दर्शकों का फेवरेट है। यह फिल्म 2000 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में चंद्रचूर सिंह भी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।

डॉन

अमिताभ बच्चन की डॉन बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान डॉन की भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे। यह फिल्म दर्शकों को खासी पसंद नहीं आई लेकिन किंग खान का विलेन स्टाइल एक बार फिर से भा गया। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा दिखाई दी थीं।

Published on:
Also Read
View All
‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला