बॉलीवुड

बिहार चुनाव में लव सिन्हा की हार पर बोलें पिता Shatrughan Sinha, ‘मैं नहीं करता बच्चों के फैसलों में इंटरफेयर’

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) के बेटे लव सिन्हा ( Luv Sinha ) को बिहार चुनाव में तगड़ी हार मिली है। इस दौरान अभिनेता का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उन्होंने बेटे की हार पर खुलकर बात की है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2020, 2:05 PM IST
Actor Shatrughan Sinha Speak On Luv Sinha
Actor Shatrughan Sinha Speak On Luv Sinha

नई दिल्ली। 2020 बिहार चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा ( Satrughan Sinha ) का बेटे लव सिन्हा ( Luv Sinha ) हार की धुल चाट चुके हैं। इस बार वह कांग्रेस से बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उनके हार जाने के बाद उनके पिता भी काफी दुखी नज़र आ रहे हैं, लेकिन उनका यह भी कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर काफी गर्व है। वह उनके हर फैसले में उनके साथ रहेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने लव की हार पर बात करते हुए कहा कि वह अपने तीनों बच्चों के साथ हैं। वह अपने बच्चों के करियर और लाइफ के फैसलों में कभी भी इंटरफेयर नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि "उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा जब तक कोई सलाह नहीं मांग लेती हैं। वह उन्हें भी कुछ नहीं कहते हैं।" आपको यह भी बता दें कि लव सिन्हा को बिहार से महज 44032 वोट ही मिले हैं। जबकि उनकी अपोजिट खड़े बीजेपी के नेता नितिन नवीन को 83068 वोट मिले हैं। जिससे यह साफ है कि उन्हें 39036 वोटों से भारी हार का सामना करना पड़ा है।

अभिनेता ने आगे कहा कि राजनीति में आने वाला समय अब युवाओं पर ही निर्भर है। राजनीति में जितने भी उम्रदराज नेता हैं उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए। शत्रुघ्न कहते हैं कि उन्होंने राजनीति क्षेत्र में हमेशा एलके आडवाणी ( LK Advani ) और अटल बिहारी वाजपेयी ( Atal Bihari Bajpayee ) को ही गुरु मानकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें हैं। राजनीति में युवाओं को जोश के साथ होश की भी ज्यादा जरुरत है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन