नई दिल्ली। गुज़रे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कई लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं काफी समय से वह बड़े पर्दे से भी दूरी बनाए हुई थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan), अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) और कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) संग नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है।