बॉलीवुड

एक्टर वरुण धवन ने बने ‘पापा’, बेटे का नाम रखने के लिए फैंस से मांगी मदद

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर नन्हे मेहमान की एंट्री हो गई है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया कि वो पिता बन गए हैं। वरुण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा।

2 min read
Actor Varun Dhawan becomes father of cute puppy

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी की है। शादी के कुछ समय बाद ही एक्टर अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गए। वहीं अब वरूण धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वरुण ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वो एक पपी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो पपी प्यार से वरुण को किस कर रहा है। जिसे देख एक्टर बेहद ही खुश हो रहे हैं। खास बात ये है कि वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में खुद को पिता बताया है। वरुण लिखते हैं कि 'फर्दरहुड! मैं अभी तक अपने बेटे का नाम नहीं रख पाया हूं। कृपया मेरी मदद करें।' वरुण की पोस्ट देखने के बाद सेलेब्स से लेकर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

वरुण धवन ने लिखा मां के लिए खास मैसेज

हाल ही में वरुण धवन के परिवार ने उनकी मां करुणा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मां को विश करते हुए वरुण ने लिखा था कि उनकी मां हमेशा अपने से पहले दूसरों की खुशी का ध्यान रखी हैं। वरुण ने अपनी मां को अपनी ताकत और खुद की रूह बताया था।

वरुण धवन के अपकमिंग फिल्में

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही वो फिल्म 'भेड़िया' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई है। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। भेड़िया के अलावा वरुण फिल्म 'जुग-जुग जियो' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर और एक्टर अनिल कपूर भी हैं।

Published on:
15 Jun 2021 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर