बॉलीवुड

Hema malini ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद, 20 मिनट तक आश्रम में रहीं

Hema malini Met Premanand Maharaj: एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी कैंडिडेट हेमा मालिनी ने संत प्रेमानंद महाराज से दिया वृंदावन पहुंच आशीर्वाद लिया है। अब उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2024, 8:52 AM IST
hema_malini_bjp_candidate_met_saint_premanand_maharaj_in_vrindavan_before_lok_sabha_election.jpg
हेमा मालिनी ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Hema Malini visit premanand maharaj ashram: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी इन दिनों लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह हाल ही में वृंदावन गईं और संत प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंची। एक्ट्रेस आश्रम में 20 मिनट तक रुकीं। हेमा मालिनी प्रेमानंद महाराज से एक साधारण श्रद्धालु की तरह मिलने गईं थी। इस दौरान मथुरा से कैंडिडेट हेमा मालिनी ने बाबा से आशीर्वाद भी लिया। अब उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।



हेमा मालिनी जब केली कुंज आश्रम पहुंची तो इस दौरान उनके साथ उनके भाई भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने महाराज से करीब 20 मिनट एकांतिक बातचीत की, उन्होंने अध्यात्म पर चर्चा की और महाराज से चुनाव में विजय हासिल करने के लिए आशीर्वाद लिया। महाराज ने भी हेमा से कहा कि वो व्रज मंडल की सेवा कर रही हैं। आप हरि में विश्वास रखती हैं। आपको आशीर्वाद है।

संत प्रेमानंद महाराज ने एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी को श्री जी की चुनरी और प्रसाद भेंट में दिया और कहा कि आप मथुरा के लोगों की सेवा कर रही हैं। ये श्री कृष्ण की भूमि है। जो भी श्री कृष्ण के आश्रय में आता है, उसपर श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। महाराज ने हेमा मालिनी को जनता के लिए समय निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जितना हो उनके बीच जाएं, उन्हें निराश ना करें। इससे आप पर सदैव राधा रानी की कृपा बनी रहेगी। वहीं, कुछ समय पहले ही उनकी बेटी ईशा देओल का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद हेमा मालिनी ने बेटी को सपोर्ट किया और उनका साथ दिया।

Published on: