बॉलीवुड

37 साल की हुई एक्ट्रेस Karishma Tanna, दो मशहूर अभिनेताओं संग रह चुकी हैं रिलेशनशिप में

37 साल की हुई एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ( Karishma Tanna ) अभिनेता उपेन पटेल ( Upen Patel ) संग हुआ था ब्रेकअप 'बिग बॉस 8' ( Bigg Boss 8 ) से मिली थी खूब लोकप्रियता
3 min read
• •
Updated: 21 Dec 2020, 9:37 PM IST
Actress Karishma Tanna Love Affairs
Actress Karishma Tanna Love Affairs

नई दिल्ली। आज छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ( Karishma Tanna Birthday ) का जन्मदिन है। जी हां, करिश्मा आज 37 साल की हो गई हैं। कोरोनावायरस के चलते अभिनेत्री ने घर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। करिश्मा तन्ना जितना अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वह अपने अफेयर्स ( Karishma Tanna Affairs )को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। चलिए आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

उपेन पटेल ( Upen Patel )

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम बॉलीवुड एक्टर उपेन पटेल ( Upen Patel ) संग भी जुड़ चुका है। दोनों ही 2014 के दौरान 'बिग बॉस' ( Bigg Boss ) के आठवें सीज़न में पहली बार मिले थे। जहां शो में ही दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। शो से निकलने के बाद भी दोनों काफी लंबे समय तक साथ में रहे, लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के बीच हुई लड़ाई के किस्से आए दिन खबरों में सुनने को मिलते थे।

पर्ल वी पुरी ( Pearl V Puri )

टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी ( Pearl V Puri ) संग भी करिश्मा रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। करिश्मा का रिश्ता पर्ल संग भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है। बताया जा रहा है कि कमिटमेंट्स को लेकर ही कपल के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। करिश्मा पर्ल से शादी करना चाहती थीं, लेकिन पर्ल इस बात के लिए राजी नहीं थे। जिसकी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

बॉलीवुड में कर चुकी हैं डेब्यू

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' ( Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ) से की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो 'ज़रा नच के दिखा' ( Jara Nach Ke Dikha ), नच बलिए ( Nach Baliye ) और 'झलक दिखला जा' ( Jhalak Dikla Jaa ) में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस से काफी फेम और शोहरत मिली। यही नहीं वह फिल्म संजू से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। 'संजू' ( Sanju ) में वह विक्की कौशल ( Vicky Kaushal ) और संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) तक स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन