नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं और बोल्डनस से हलचल मचाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार मलाइका की हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना दिया है। कुछ समय पहले मलाइका ने व्हाइट कलर की ड्रेस में फोटो पोस्ट की है। मलाइका की फोटो देख फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा की हॉट फोटो
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( malaika arora instagram ) पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह व्हाइट बोल्ड ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- 'हैलो संडे, केवल मुस्कुराएं और खुश रहें।' मलाइका पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुश रहने की नसीहत देती हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गई थीं ट्रिप पर
आपको बता दें कुछ समय पहले मलाइका एक्ट्रेस करीना कपूर ( Kareena Kapoor ), सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और तैमूर ( Taimur ) संग धर्मशाला के ट्रिप पर गई थीं। खास बात यह है कि इस ट्रिप पर अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी गए थे। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर मलाइका और अर्जुन को घूमते हुए स्पॉट किया था। बता दें 2018 में मलाइका ने अर्जुन संग खुद के रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से ही दोनों की शादी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें भी खूब देखने को मिलती हैं।