बॉलीवुड

प्रोड्यूसर पर Mandana Karimi ने लगाया सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप, वैन में जबरदस्ती घूसने की कही बात

मंदाना करीमी ( Mandana Karimi ) ने प्रोड्यूसर पर लगाए सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप कोका कोला ( Coca Cola ) के प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ( Producer Mahendra Dhariwal ) पर लगाए गंभीर आरोप
3 min read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 5:07 PM IST
Actress Mandana Karimi Accuses Producer Of Sexual Harassment
Actress Mandana Karimi Accuses Producer Of Sexual Harassment

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मंदाना करीमी ( Mandana Karimi ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने शूटिंग सेट के दौरान सेक्शुएल हैरसमेंट ( Mandana Karimi accused of sexual harassment ) का आरोप लगाया है। खबरों की मानें को एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म 'कोका कोला' ( Coca Cola ) की शूटिंग कर रही थीं। दीवाली के एक दिन पहले फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन था। उसी दिन फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की। मंदना के इस आरोप के बाद से वह सुर्खियों में आ गई हैं।

मंदाना ने एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए बताया है कि जो भी उनके साथ हुआ है। उसकी वजह से वह काफी शॉक हैं। उन्होंने बताया कि 'फिल्म कोका कोला फिल्म के लिए एक साल से काम कर रही हैं। वह यह जानती थी कि इस फिल्म की टीम बहुत प्रोफेशनल नहीं है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस प्रोजेक्ट को करने के लिए हामी भरी। उन्हें शुरूआत से ही टीम के साथ काफी परेशानी हो रही थी।' मंदाना कहती हैं कि 'फिल्म के प्रड्यूसर महेंद्र धारीवाल ( Producer Mahendra Dhariwal ) पुरानी सोच रखने वाले शख्स हैं। सेट पर भी वह पुरुषवादी सोच को चलाते हैं। अक्सर उनका ईगो भी सेट पर देखा जाता है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को उन्होंने पूरी तरह से झकझोर दिया है।'

मंदाना आगे बताती हैं कि 'शूटिंग के लास्ट दिन वह अपना काम खत्म करके जल्दी जाना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें किसी और से मिलना था, लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद भी प्रोड्यूसर ने उन्हें एक घंटा रुकने के लिए कहा। जो वह नहीं कर पाई थीं। वह गाने की शूटिंग के लिए जब कपड़े बदलने के लिए वैनिटी वैन में गई तो उनके पीछे ही जबरन उनकी वैन में घुस गए। जिसके बाद वह उन पर चिल्लाने लगे और कहने लगे कि उन्हें सेट पर रुकना होगा। मंदाना ने बताया कि उस दौरान सेट पर कोई डायरेक्टर या असिस्टेंट मौजूद नहीं था।'

मंदाना ने बताया कि 'जब प्रोड्यूसर उनकी वैन में घुस आए थे। तब उनके साथ उनके कोरियोग्राफर मौजूद थे। जिन्होंने उन्हें बाहर निकाला। मंदाना ने प्रोड्यूसर के बेटे पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह जाने लगी थी। तब प्रोड्यूसर के बेटे ने उनकी कार को रोक लिया था। तब उस दौरान भी उनके कोरियोग्राफर ने ही उनकी मदद की थी।'

प्रोड्यूसर ने लगाए मंदाना करीम पर गंभीर आरोप


वहीं इस पूरे मामले पर 'कोका कोला' के प्रोड्यूसर का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने मंदाना को ही अप्रोफेशनल बताया है। उनका कहना है कि कोरोना जब नहीं आया था तब से वह फिल्म कोका कोला की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें वह आधी शूटिंग सनी लियोन और मंदाना करीम के साथ कर चुके हैं। लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद हो गई थी। शूटिंग के लिए मंदाना को 7 लाख रुपए दिए थे। शूटिंग जब वापस से शुरू हुई तो उन्होंने बहाने बनाना शुरु कर दिया।

जब उनसे दिल्ली में शूटिंग के लिए कहा तो उन्होंने तुरंत 2 लाख रुपए भी मांग लिए। प्रोड्यूसर ने यह भी कहा कि जब वह लास्ट टाइम में शूटिंग कर रही थी। वह शूटिंग से दो घंटे पहले ही जा रही थीं। वह उन्हें रोकने के लिए वैनिटी वैन में गए थे। क्योंकि उनके कुछ सीन बाकी थे। यही नहीं प्रोड्यूसर का यह भी कहना है कि उन्होंने 7 लाख रुपयों पर साइन किया था, लेकिन वह अभी तक उनसे 17 लाख रुपए ले चुकी हैं। उनका यह बर्ताव उन्हें पूरा अनप्रोफेशनल बनाता है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन