बॉलीवुड

मौसमी चटर्जी का पति जयंत मुखर्जी के निधन पर छलका दर्द, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट

Moushumi Chatterjee Post: अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। ऐसे में अभिनेत्री ने भावुक पोस्ट शेयर किया है और प्राइवेसी की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 10:08 AM IST
Moushumi Chatterjee Post On Husband Death
मौसमी चटर्जी ने पति जयंत के निधन पर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@moushumi__chatterjee)

Moushumi Chatterjee Post On Husband Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई थी। बीते 12 नवंबर को दिग्गज और मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया था। उनके इस अचानक चले जाने से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। पति के निधन के बाद अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मीडिया और आम लोगों से इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

मौसमी चटर्जी ने पति के निधन के बाद किया पोस्ट

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पति जयंत मुखर्जी के निधन के बाद अपना दर्द शेयर किया है। अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे पति, जयंत, जिन्हें सब प्यार से बाबू के नाम से याद करते हैं, हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए हैं। सभी से रिक्वेस्ट है कि मुझे और मेरी बेटी को इस मुश्किल समय से निकलने के लिए समय और जगह दें। आपकी दुआओं और सपोर्ट के लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूं।"

वहीं, उनकी बेटी मेघा की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई कि दिवंगत जयंत मुखर्जी की याद में 15 नवंबर 2026 (रविवार) को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। यह प्रार्थना सभा शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच श्री खटवारी दरबार, लिंकिंग रोड, खार वेस्ट, मुंबई में रखी गई है, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, जयंत मुखर्जी ( जिन्हें प्यार से सभी 'बाबू' कहकर पुकारते थे) पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने 12 नवंबर को मुंबई के अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने आईएएनएस (IANS) से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

जयंत चौधरी और मौसमी चटर्जी की हुई थी कम उम्र में शादी

बता दें, जयंत मुखर्जी और अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की प्रेम कहानी और शादी किसी मिसाल से कम नहीं रही है। दोनों की शादी को 50 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। मौसमी चटर्जी ने छोटी उम्र में अपनी प्रसिद्ध बंगाली फिल्म 'बालिका बधू' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, तभी कम उम्र में उनकी शादी जयंत से तय हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी ने बताया था कि जब उनकी सगाई तय हुई थी, तब वह क्लास 10वीं में थीं और उसके तुरंत बाद उनका विवाह हो गया था।

Updated on:
15 Nov 2026, 10:08 AM IST
Published on: