बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का न‍िधन हो गया है।
टीवी और बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। इस इंडस्ट्री की एक और दिग्गज अभिनेत्री अब हमारे बीच नहीं रहीं। रीता टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रही हैं। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दोड़ा दी है। खबरों के मुताबिक कुछ दिनों रीता भादुड़ी की सेहत में खराब चल रही थी। उनकी किडनी में समस्या बताई गई थी, जिसकी वजह से उन्हें हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। इस बात की जानकारी हाल में सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी।
veteran actress rita bhaduri died ! #rip #ritabhaduri
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बड़े दुख के साथ मैं इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में होगा। हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। उन्हें बहुत याद करेंगे...
बताया जा रहा है कि खराब सेहत के बावजूद रीता अपनी शूटिंग को पूरा कर रही थी। हालांकि खाली वक्त में वह आराम करती थीं।
कुछ वक्त पहले रीता ने इंडस्ट्री को लेकर एक बात कही थी। उन्होंने बताया था कि, ‘बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम करना छोड़ दें। मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है। मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव और समझने वाली कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला है। ऐसे लोगों के साथ काम करना आपको और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।’
बता दें हाल में वह शो ‘निमकी मुखिया’ में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए हैं।