सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो की बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों फिल्म 'सत्यमेव जयते' में अपने आइटम नम्बर 'दिलबर-दिलबर' गाने से लाखों व्यूअर्स की पहली पसंद बन गई है। इस गाने पर अब तक करोड़ों से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। दिलबर सॅान्ग में नोरा फतेही का बेले डांस काफी हॅाट लग रहा है। उनकी इतनी कामयाबी के कारण हाल में उन्हें एक और बड़ा ऑफर मिला है। और ये ऑफर उन्हें कोई और नहीं बल्कि सलमान खान दे रहे हैं।