
sanju
इन दिनों रणबीर कपूर संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म 'संजू' के लिए काफी चर्चा में हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी नई-नई अपडेट आती ही रहती है। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर तक को काफी पंसद किया गया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ जिसे दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। साथ ही रणबीर की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। रणबीर फिल्म में हू-ब-हू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। लेकिन बॉलीवु़ड के दबंग खान यानी की सलमान खान ने यह कहकर सबको चौका दिया है कि फिल्म का लास्ट सीन संजय दत्त को खुद ही शूट करना चाहिए था।
संजय दत्त के करीबी हैं सलमान
पूरा फिल्म जगत इस बात से वाकिफ है कि संजू बाबा और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं। वो काफी वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। हाल ही में सलमान की अपकमिंग फिल्म 'रेस ३' से जुड़ी बातचीत के दौरान सलमान खान ने संजू के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म का आखिरी हिस्से में खुद संजय दत्त को अपना किरदार निभाना चाहिए था। फिल्म में संजय के उस दौर का किरदार कोई और निभा ही नहीं सकता है।
संजय जब चाहे कर सकते हैं वापसी
सलमान खान ने बताया, संजू जब भी वापसी करना चाहे वो कर सकते हैं। जिस समय वह फिल्मों में कमबैक की सोचे, उसी समय वो कमबैक कर लेंगे। यह उनकी मर्जी पर निर्भर करता है। संजू के बारे में उन्होंने बता करते हुए कहा, 'संजू' में भी कोई और क्यों उनका किरदार निभाए,उनसे अच्छा उनके किरदार को कोई भी और नहीं निभा सकता है। फिल्म में जो आखिरी ८ से १० साल का समय था वो खुद संजय दत्त को ही निभाना चाहिए था।
बताते चलें हाल ही में कैटरीना कैफ ने ने सोशल साइट पर रणबीर और आलिया के रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि वह जब देखेंगी तब मान जाएंगी।
Published on:
06 Jun 2018 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
