बॉलीवुड

Sana Khan ने मौलाना मुफ्ती अनस के साथ किया निकाह, धर्म के लिए छोड़ी थी इंडस्ट्री

एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) ने किया निकाह मौलाना मुफ्ती अनस ( Mufti Anas ) संग सना किया निकाह केक काटते हुए कपल का वीडियो हुआ वायरल
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 8:29 PM IST
Actress Sana Khan did marriage with Maulana Mufti Anas
Actress Sana Khan did marriage with Maulana Mufti Anas

नई दिल्ली। टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस ( Bigg Boss ) से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) ने हाल ही में धार्मिक कारणों के चलते मनोरंजन की दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं आज उनकी शादी की खबरों ने सबको हैरान कर दिया। जी हां, सना खान ने आज सूरत में निकाह कर लिया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही है। फोटोज और वीडियोज में वह सफेद रंग की पोशाक में अपने पति मुफ्ती अनस ( Mufti Anas ) संग दिखाई दे रही हैं। जिसमें वह अपना वेडिंग केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार बिग बॉस कंटेस्टेंट अजाज खान ने ही सना को मुफ्ती अनास से मिलवाया था। वह एक मौलाना है। सामने आई वीडियो में वह पति का हाथ थामे सीढ़ियों से उतरती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सना सफेद रंग के वाइट पोशाक में नज़र आईं तो उनके पति वाइट कुर्ता पैजामा में दिखाई दिए। वीडियो में वह पति संग बैठकर केक काट रही हैं। जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। यह देख उनके फैंस उन्हें बधाई देते हुए थक नहीं दे रहे हैं। सभी उन्हें उनकी नई जिंदगी की शुरूआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

आपको यह बताते चले कि इंड्स्ट्री छोड़ने से पहले सना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Sana Khan Instagram ) पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाइफ के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हूं। वह सालों से इंडस्ट्री की लाइफ बीता रही थीं। जिसने उसे शोहरत, इज्जत, और काफी दौलत दी। जिसके वह सबका शुक्रिया अदा करती हैं। क्या इंसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि मौत कभी भी आ सकती है और मौत के बाद वह क्या बनने वाला है? वह काफी लंबी समय से इसकी खोज कर रही है। सना खान का मानना है कि अल्लाह ने उन्हें यह जिंदगी इसलिए दी है कि वह मरने के बाद की दुनिया को बेहतर बना सके। इसलिए इंसान को दौलत-शोहरत को अपना मकसद नहीं बनना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन