भारती सिंह को गिरफ्तार करने से पहला उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जा सकता है। भारती पर एनडीपीएस की धाराओं के तहत अरेस्ट किया गया है। आपको बता दें एनसीबी अब भारती के पति से यह उगलवाने में लगी है कि वह कहां से यह नशीले पदार्थ खरीदते थे और कितने समय से वह इसका सेवन कर रहे हैं। ड्रग मामले में इससे पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ), सारा अली खान ( Sara Ali Khan ), श्रद्धा कपूर ( Sharaddha Kapoor ), रकुलप्रीत सिंह ( Rakul preet Singh ) जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियां फंस चुकी हैं।