बॉलीवुड

एक्ट्रेस हो गईं शर्म से पानी-पानी जब पहली मुलाकात में धर्मेंद्र ने कही शशि कपूर से ये बात

Hema Malini Dharmendra Meeting Story: धर्मेंद्र ने शशि कपूर से हेमा मालिनी को देखकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर हेमा हुई शर्म से पानी-पानी। लेकिन क्या आप जानते है ये किस्सा...
2 min read
• •
Nov 11, 2025
एक्ट्रेस हो गईं शर्म से पानी-पानी जब पहली मुलाकात में धर्मेंद्र ने कही शशि कपूर से ये बात
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र (सोर्स: X @aapkadharam)

Hema Malini Dharmendra Meeting Story: बॉलीवुड के फेमस जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी को तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी पहली बार हेमा मालिनी से मुलाकात कब हुई थी। ये जितना मजेदार किस्सा है, उतना ही दिलचस्प भी। बता दें कि के.ए अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर के दौरान हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की मुलाकात हुई, इसके बाद धर्मेंद्र ने शशि कपूर से हेमा को देखते ही जो कुछ कहा, वो हेमा भी वहां से गुजरते समय सुन चुकी थीं।

जब पहली मुलाकात में धर्मेंद्र ने कही शशि कपूर से ये बात

दरअसल, प्रीमियर में हेमा बिल्कुल सिम्पल तरीके से तैयार होके गई थी, क्योंकि उनके प्रोड्यूसर बी. अनंतस्वामी की ये सलाह थी। उन्होंने कांजीवरम साड़ी पहनी, आंखों में काजल और बालों में गजरा लगाया था। उस समय उनकी पहली फिल्म 'सौदागर' रिलीज नहीं हुई थी, इसलिए फैंस के बीच वो अनजानी स्टार थीं।

हेमा मालिनी धर्मेंद्र पहली मुलाकात के दौरान (सोर्स: X #Legend)

जब उन्हें स्टेज पर बुलाया गया तो धर्मेंद्र और शशि दोनों वहीं मौजूद थे और हेमा शरमाती हुई स्टेज की ओर जा रही थी। तभी धर्मेंद्र ने शशि के कान में धीरें से कहा,' ये कुड़ी बड़ी चंगी है', इस बात को सुनकर हेमा शर्म से लाल हो गई थी।

'ड्रीम गर्ल' में रोल के लिए

इसके बाद हेमा ने 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में इस किस्से का जिक्र करते हुए आगे बताया, 'मैनें सुन के अनसुना कर दिया, पर अन्दर से शर्मिन्दा हो उठीं थी।' बाद में जब उन्हें राज कपूर की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में रोल के लिए धर्मेंद्र से औपचारिक रूप से मिलवाया गया, तब उनकी असल पहचान और बातचीत वही से शुरू हुई थी। ये छोटी-सा मोमेंट बाद में एक लंबी प्रेम कहानी कब बन गई, पता ही नहीं चला। वो उस शरमाई हुई पहली मुलाकात ने धीरे-धीरे दोनों को एक साथ स्टार बनते देखा और बॉलीवुड के सबसे फेमस जोड़ों में से एक बन गया।' इस किस्से ने ये भी दिखाया कि फिल्मों के पर्दे के पीछे भी ऐसी नाजुक और यादगार मुलाकातें घटती रहती हैं।

Updated on:
11 Nov 2025 03:27 pm
Published on:
11 Nov 2025 03:27 pm
Also Read
View All
‘अब ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’, प्रकाश राज ने मुंबई CJP आंदोलन पर दिया बेबाक बयान, बोले- कॉकरोच वापस आ गए

“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म