बॉलीवुड

‘धुरंधर’ के इतिहास रचते ही आदित्य धर और रणवीर फिर उड़ाएंगे गर्दा? 2027 में होगा बड़ा धमाका

Aditya Dhar And Ranveer Singh: 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस हाई-बजट और 'हाई-कॉन्सेप्ट' फिल्म की शूटिंग मार्च 2027 में शुरू होने की संभावना है।

3 min read
Apr 29, 2026
Aditya Dhar Ranveer Singh plan new big project in 2027 after Dhurandhar success
आदित्य धर और रणवीर सिंह

Aditya Dhar and Ranveer Singh plan new big project after Dhurandhar: भारतीय सिनेमा में जब कोई निर्देशक 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म और 'धुरंधर' जैसी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर देता है, तो दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच जाती हैं। फिल्ममेकर आदित्य धर आज उसी मुकाम पर हैं जहां उनकी हर अगली चाल पर पूरी इंडस्ट्री की नजर रहती है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर ने अपने अगले महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का ब्लू-प्रिंट तैयार कर लिया है और एक बार फिर वे बॉलीवुड के 'पावरहाउस' रणवीर सिंह के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं।

आदित्य धर- रणवीर कर रहे बड़ा प्लान? (Aditya Dhar and Ranveer Singh plan new big project after Dhurandhar)

फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल की ऐतिहासिक सफलता ने आदित्य धर को भारतीय सिनेमा के सबसे भरोसेमंद निर्देशकों की कतार में खड़ा कर दिया है। चर्चा है कि आदित्य के पास एक ऐसा 'हाई-कॉन्सेप्ट' आइडिया आया है, जो भारतीय पर्दे पर दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव देगा। यह फिल्म न केवल बड़े बजट की होगी, बल्कि इसे एक 'लार्जर-दैन-लाइफ' सिनेमा के तौर पर शूट किया जाएगा। हालांकि, फिल्म के टाइटल और कहानी को फिलहाल पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड में एक्शन और ड्रामा के पैमाने को बदल कर रख देगा।

आदित्य धर की पहली पसंद है रणवीर? (Aditya Dhar and Ranveer Singh)

सूत्रों के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड फिल्म के लिए आदित्य धर के दिमाग में सिर्फ एक ही नाम था—रणवीर सिंह। दोनों के बीच शुरुआती दौर की बातचीत हो चुकी है और रणवीर ने भी इस नए विजन में खासी दिलचस्पी दिखाई है। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में रणवीर के काम को जिस तरह से सराहा गया, उसने निर्देशक के भरोसे को और मजबूत किया है। माना जा रहा है कि इस नए कॉन्सेप्ट की जटिलता और इसके लिए जरूरी ऊर्जा को केवल रणवीर ही स्क्रीन पर उतार सकते हैं।

2027 लाने की हो रही तैयारी

रणवीर के फैंस को इस प्रोजेक्ट के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर इस फिल्म की पटकथा (Script) और प्री-प्रोडक्शन पर बहुत बारीकी से काम कर रहे हैं। इस मेगा-प्रोजेक्ट की शूटिंग मार्च 2027 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। आदित्य धर का मानना है कि ऐसी 'हाई-कॉन्सेप्ट' फिल्मों के लिए गहन शोध और वर्ल्ड-बिल्डिंग की जरूरत होती है, इसलिए वे प्रोडक्शन में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

'धुरंधर 2' की सफलता ने बढ़ाया हौसला

फिलहाल रणवीर सिंह और आदित्य धर 'धुरंधर 2' की अविश्वसनीय सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया है। इसी फिल्म की सफलता ने आदित्य धर को और भी बड़े कैनवास पर कहानियाँ बुनने का हौसला दिया है। आने वाले महीनों में इस नई फिल्म की स्टार कास्ट और जॉनर का आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद है। फिलहाल तो मार्च 2027 की तारीख ने फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ दी है।

Published on:
29 Apr 2026 02:07 pm