बॉलीवुड

‘आदित्य नारायण ने फालतू में मारा दिया था माइक’, कॉन्सर्ट में पिटने वाले लड़के ने सिंगर पर लगाए आरोप

Aditya Narayan Latest Concert: आदित्य नारायण के माइक मरने वाली कॉन्ट्रोवर्सी (Controversy) पर स्टूडेंट ने मीडिया सच्चाई बताई है। सिंगर ने लेटेस्ट कॉन्सर्ट में सेल्फी लेने के समय इस स्टूडेंट का फोन भी फेक दिया था।    
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2024, 3:48 PM IST
aditya narayan concert misbehave
आदित्य नारायण माइक कॉन्ट्रोवर्सी की सच्चाई 

आदित्य नारायण का लेटेस्ट कॉन्सर्ट (Aditya Narayan Latest Concert) छत्तीसगढ़ के एक कॉलेज में हुआ था। इस कॉन्सर्ट के बाद सिंगर चर्चा का विषय बने हुए हैं और लगतार ट्रोलिंग (Trolling) का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आदित्य नारायण कॉन्ट्रोवर्सी (Aditya Narayan Controversy) में आ गए है। उन्होंनें एक स्टूडेंट पर गुस्सा निकाल दिया था। इस स्टूडेंट का नाम लवकेश चंद्रवंशी है। लवकेश द्वारा सेल्फी लेने के लिए दिया गया फोन सिंगर ने फेक दिया था। उसके बाद स्टूडेंट को माइक भी मारा था। इस घटना के बारे में लवकेश ने मीडिया से खुलकर बात की है और उस दिन की सच्चाई बताई है।


आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के कॉन्सर्ट में उनके गुस्से का शिकार हुए लवकेश ने मीडिया से उस दिन की सच्चाई मीडिया को बताई है। लवकेश ने बताया- ‘कॉन्सर्ट चल रहा था और मैं फ्रंट स्टेज पर खड़ा था। आदित्य सर परफॉर्म कर रहे थे और वह सबके फोन लेकर सेल्फी क्लिक कर रहे थे। मैं स्टेज के पास था तो मैंने भी अपना फोन उन्हें पकड़ा दिया। लेकिन उन्होंने मेरे हाथ पर माइक मार दिया और बेमतलब में मेरा फोन फेंक दिया। वह सबके साथ सेल्फी ले रहे थे तो मुझे लगा कि मेरे साथ भी ले लेंगे तो मैंने अपना फोन भी दे दिया।’
लवकेश ने बताया- ‘लोग काफी कुछ बोल रहे हैं लेकिन वो सच नहीं है। किसी ने उन्हें नहीं मारा बल्कि हम उन्हें नॉर्मली ही सेल्फी के लिए फोन दे रहे थे और वह क्लिक भी कर रहे थे। फोन फेंकने के बाद भी वह सेल्फी देते रहे। सिर्फ वही जान सकते हैं कि उनका मूड कैसा था।’

बॉलीवुड समाचार: latest bolliwood news


आदित्य के मैनेजर ने जूम से बातचीत में कहा था कि वह लड़का आदित्य का पैर खींच रहा था। इस वजह से उन्हें गुस्सा आ गया था। जब लवकेश से पूछा गया कि क्या वह आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे? इस पर उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं करेंगे। वह खुद डरे हुए हैं।

Updated on:
18 Feb 2024, 3:48 PM IST
Published on: