30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को पसंद नहीं परिवार की औरतों के छोटे बाल, श्वेता बच्चन ने किया दिलचस्प खुलासा

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन परिवार की महिलाओं के छोटे बाल नहीं पसंद करते हैं नातिन नव्या नवेली नंदा की पॉडकास्ट सीरीज 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' (What The Hell Navya 2) में बेटी श्वेता ने किया खुलासा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 16 Feb 2024, 9:44 AM IST

amitabh bachchan family shweta

बचपन में श्वेता के छोटे बाल कराने से अमिताभ उनकी डांट लगाते थे 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या सीजन 2' (What The Hell Navya 2) के एक नए एपिसोड के साथ वापसी की है। एपिसोड में नव्या ने अपनी दादी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ खूबसूरती के नुस्खों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान श्वेता ने अपने पिता और हिंदी सिनेमा(Hindi Cinema) के महानायक अमिताभ बच्चन की पसंद के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) की पॉडकास्ट सीरीज 'व्हाट द हेल नव्या' के नए एपिसोड में उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने उनके बचपन के कुछ पुराने किस्से साझा किए। अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ लड़ाई की यादें ताजा कीं। नव्या ने अपनी मां से उस समय के बारे में पूछा, जब अभिषेक ने उनके बालों का एक हिस्सा काट दिया था। उनकी मां जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने हंसते हुए बताया कि अभिषेक ने श्वेता के सिर के ठीक बीच के हिस्से में से बाल काटे थे।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने खुद के लिए खरीदी 20 रुपये की कंघी, फिर कह दी बड़ी बात

यहां पढ़ें: मनोरंजन की ताजा खबरें

श्वेता ने आगे अमिताभ बच्चन के बारे में बात की, बताया कि अभिनेता को बच्चन परिवार (Bachchan family) में महिलाओं के छोटे बाल पसंद नहीं हैं। अपने अनुभवों को याद करते हुए श्वेता ने खुलासा किया कि कैसे वे अपने बचपन के दिनों में अक्सर अपने बाल छोटे कराती थीं, जिससे उनके पिता काफी नाराज थे। उन्होंने नव्या को बताया, 'पापा को यह पसंद नहीं था। उन्हें इससे नफरत है। यहां तक कि जब भी मैं अपने बाल काटती हूं तो वे हमेशा कहते हैं कि तुमने ऐसा क्यों किया। उन्हें छोटे बाल पसंद नहीं। उन्हें लंबे बाल पसंद हैं, जब हम में से कोई अपने बाल काटता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता।'