30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुपम खेर ने खुद के लिए खरीदी 20 रुपये की कंघी, फिर कह दी बड़ी बात

Anupam Kher: अनुपम खेर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम (Instagram) पर भावुक कर देने वाला एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 15 Feb 2024, 1:38 PM IST

anupam_kher.jpg

अनुपम खेर ने कहा मेरे को कंघी बेचना थोड़ा-सा गलत हो जाएगा

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher ) किसी मोहताज से काम नहीं हैं। अनुपम की एक्टिंग के दीवाने दुनियाभर में पाए जाते हैं। एक्टर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जो उनके फैंस के दिल को छू जाता है। हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर भावुक करने वाला एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है। वीडियो पर लगातार लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है।


यह भी पढ़ें: सुहाना-आर्यन उड़ाते हैं पापा शाहरुख खान का मजाक, कहते हैं- ‘फिल्में उतनी ही बुरी है, जितनी…’

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्टर गाड़ी में बैठे हैं और बैकग्राउंड से उनकी आवाज आ रही है। इस वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher) एक शख्स के साथ बातें करते दिख रहे हैं। वीडियो (Video) में अनुपम, शख्स से पूछते हैं कि क्या नाम है आपका? इस पर शख्स जवाब देता है कि राजू। फिर एक्टर कहते हैं कि राजू आप कंघी बेच रहे हो, मेरे को कंघी बेचना थोड़ा-सा गलत हो जाएगा, लेकिन आपने कहा कि आज आपका जन्मदिन है, हैप्पी बर्थडे। इसके बाद अनुपम पूछते हैं कि कहां के रहने वाले हो और फिर कहते हैं कि घरवाले कहां हैं आपके। फिर अनुमप कहते हैं कि यहां आप कंघी बेचते हो, कोई खरीदता है। वीडियो में शख्स की मासूमयित साफ झलक रही है।