बॉलीवुड

Neha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, आदित्य नारायण बोले- तो फिर मुझे क्यों लूटा?

चर्चा है कि नेहा जल्द ही रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों ने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है। इस बीच अब आदित्य नारायण का रिएक्शन सामने आया है।

2 min read
Aditya Narayan Reaction

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने एक के बाद एक सुपरहिट गानों की वजह से बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शुमार हो गई हैं। नेहा का कोई भी गाना रिलीज होता है तो उनकी आवाज का जादू ऐसा चलता है कि उस पर करोड़ों में व्यूज आते हैं। हालांकि इन दिनों नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपने अफेयर को लेकर। चर्चा है कि वह जल्द ही रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों ने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है। इस बीच अब आदित्य नारायण का रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल, नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल किया है। नेहा ने कैप्शन में लिखा- 'तुम मेरे हो।' उनके इस पोस्ट पर आदित्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा "तो गोवा वाले बीच में मुझे क्यों लूटा। अच्छा सिला दिया तूने।" इसके साथ ही आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को बधाई भी दी।

बता दें कि इंडियन आइडल के दौरान नेहा और आदित्य नारायण की शादी की खबरें खूब उड़ी थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। हालांकि बाद में पता चला कि यह सब टीआरपी के लिए किया गया था।

ऐसे में जब नेहा और रोहन की भी शादी की खबरें आईं तो लोगों ने पहले इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। लेकिन अब खुद नेहा ने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। नेहा ने जहां रोहन को कहा कि तुम मेरे हो। तो वहीं रोहन ने भी उन्हें अपनी जिंदगी बताते हुए तस्वीर साझा की। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

इससे पहले सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसे दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीर बताया जा रहा था। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर एक फैनपेज द्वारा साझा की गई है। इस तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत साथ बैठे नजर आ रहे हैं। नेहा के हाथ में तोहफे नजर आ रहे हैं। नेहा और रोहन हाथ में हाथ डाले हुए हैं। इसके साथ ही दोनों के साथ रोहनप्रीत के माता पिता भी बैठे हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि ये तस्वीर दोनों के रोका सेरेमनी की तस्वीर है।

Published on:
11 Oct 2020 01:01 pm
Also Read
View All