नई दिल्ली: शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला था। जिसमें आरसीबी ने सीएसके को हरा दिया। इस दौरान विराट कोहली ने कमबैक करते हुए 90 रनों की शानदार पारी खेली। शनिवार को मैच देखने विराट की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम पहुंची थीं। पारी खत्म होने के बाद जब विराट कोहली पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तो अनुष्का ने खड़े होकर ताली बजाते हुए पति विराट का अभिवादन किया।