Ananya Panday And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट करने को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने हुए हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। घरवालों ने दोनों के प्यार को हरी झंडी दे दी है।
Ananya Panday And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्क फरमाने के चर्चे काफी लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में हो रहे हैं। पिछले दिनों दोनों को एक साथ रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद से सभी कयास लगा रहे हैं कि आदित्य और अनन्या ने इस तरह अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया है। हालांकि, आज तक अभिनेता या अभिनेत्री में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं साथ ही एक दूसरे का नाम सामने आने पर ब्लश करने लगत हैं। अब कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के घरवालों ने इनके रिश्ते को लेकर हरी झंडी भी दे दी है।
जी हां ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं और दोनों को घरवालों की मंजूरी भी मिल गई है। एक सूत्र के मुताबिक 'अनन्या और आदित्य एक-दूसरे से वाकई बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों के घरवालों ने भी इनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। आदित्य-अनन्या जल्द ही अपने रिश्ते को एक स्तर ऊपर लेकर जा सकते हैं लेकिन ये दोनों जल्दबाजी में नहीं हैं। दोनों के एक-दूसरे का साथ काफी अच्छा लग रहा है। ये दोनों जल्द ही वेकेशन पर साथ जा सकते हैं। अनन्या और आदित्य इस रिश्ते को थोड़ा और समय देना चाहते हैं। हो सकता है कि जल्द ही आदित्य और अनन्या अपने इश्क का ऐलान करके लोगों को चौंका दें।'
सूत्र ने आगे बताया कि, 'आदित्य और अनन्या इस वक्त काम पर ज्यादा फोकस देना चाहते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और फ्यूचर को लेकर कई बातें डिसाइड कर चुके हैं।'
यह भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा
आदित्य और अनन्या के रिलेशन में होने की अटकलें तब से लगाई जा रही हैं, जब से अनन्या करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में दिखाई दी थीं। दरअसल, करण जौहर ने अपने चैट शो में दोनों के रिश्ते में होने की हिंट दी थी। निर्माता ने अनन्या को मजाक में कहा कि दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में एक साथ देखा जाता है।
आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर नजर आए थे। इसके साथ ही अभिनेता जल्द ही फिल्म 'गुमराह' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं अनन्या पांडे जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें- 18 साल पहले राम चरण ने दिया था पहला ऑडिशन