बॉलीवुड

‘भगवा बिकिनी’ विवाद के बाद अब ‘झूमे जो पठान’ हुआ ट्रेंड, नए गाने में दीपिका ने इन कपड़ों में दिखाए रंग

Jhoome Jo Pathaan Song Release: इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म पठान खूब चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था, जिसे लेकर खूब बवाल मचा था और फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। हालांकि ये गाना पिछले गाने से काफी अलग है।

2 min read
Dec 22, 2022
jhoome jo pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था। अब इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने ने दस्तक दे दी है। गाने का टाइटल है 'झूमे जो पठान'।

गाना आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है। ये गाना सभी के फेवरेट अरिजीत सिंह की आवाज में है। इतना की नहीं मशहूर म्यूजिशियन विशाल ददलानी और शेखर की जोड़ी ने झूमे जो पठान को कंपोज किया है।

इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

'झूमे जो पठान' फिल्म के पहले गाने से बिल्कुल अलग है। गाने में दोनों का लुक भी पिछले गाने से अलग है। शाहरुख खान जहां कमाल के हैंडसम लगे हैं। वहीं दीपिका का ग्लैम अवतार लोगों को घायल कर रहा है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख और दीपिका फैंस ने उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है।

बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर जहां बवाल बचा था तो वहीं इस बार दीपिका के लुक में काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। गाने में दीपिका ब्लू कलर के टॉप में कूल पैंट के साथ नजर आ रही हैं।

‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।

साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।

Published on:
22 Dec 2022 12:11 pm
Also Read
View All