बॉलीवुड

IND vs PAK जीत के बाद, एल्विश यादव और रिंकू सिंह का कॉल वायरल इंटरनेट पर लगाई आग

Elvish Yadav Congratulates Rinku Singh: IND vs PAK मैच में जीत के बाद, एल्विश यादव और रिंकू सिंह का कॉल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें दोनों के उत्साह और खुशी से भरे बातचीत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

2 min read
Feb 16, 2026
एल्विश यादव संग रिंकू सिंह (सोर्स: bolobollywood के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Elvish Yadav Congratulates Rinku Singh: कल हुए शानदार और रोमांचक ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर कर एक बार फिर अपनी ताकत का परिचय दिया। बता दें, इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन का 77 रनों का दमदार परफॉर्मेंस दिया। तो वहीं, पाकिस्तान की टीम मजबूती से बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 18 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

ये भी पढ़ें

HC सुनवाई में Rajpal Yadav को मिलेगी जमानत या फिर कटेंगी रातें जेल में? जानें क्या होगा फैसला

भारत के गेंदबाजों की भी दमदार भूमिका

इतना ही नहीं, भारत के गेंदबाजों की भी दमदार भूमिका रही। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने अपनी कसी हुई बॉलिंग से नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने फैंस को एक आरामदायक और मजबूत प्रदर्शन का तोहफा दिया।

बता दें, मैच खत्म होने के बाद एल्विश यादव और रिंकू सिंह के बीच वीडियो कॉल की भी चर्चा की। एल्विश ने रिंकू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और बातचीत में रिंकू ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "एल्विश मैच देखने क्यों नहीं आए, जिस पर एल्विश ने बताया कि वे घर से ही मैच देख रहे थे। बहुत तगड़ा माहौल था, मजा आ गया।" उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया और रिंकू को टैग करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।

भारत की पाकिस्तान पर जीत

दरअसल, ये दोस्ती नई नहीं है। 2025 के एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद भी ये जोड़ी खूब चर्चा में आई थी और अब भी फैंस एक बार फिर ऐसा वीडियो देखना काफी पसंद कर रहे है। इससे पहले भी दोनों ने एक-दूसरे को वीडियो कॉल पर बधाई दी थी, जिसमें रिंकू ने प्यार से एल्विश को "भैया" कहा था। इस तरह से दोनों के बीच गहरा आपसी सहयोग और दोस्ती हमेशा देखने को मिलती है।

Updated on:
16 Feb 2026 12:08 pm
Published on:
16 Feb 2026 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर