बॉलीवुड

इस कमेंट ने गोविंदा को बनाया सुपरस्टार

गोविंदा को डांस की वजह से ऐसा कुछ सुनना पड़ा की उन्हें प्रोड्यूसर बनने के लिए मजबूर होना पड़ा
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2017, 5:45 PM IST
Govinda
Govinda

बी-टाउन में जब भी किसी हंसमुख और चुलबुले अंदाज वाले एक्टर की बात होगी तो उसमें एक नाम गोंविदा का भी होगा। लोगों ने आमतौर पर गोंविदा को फिल्मों में हंसते-मुस्कुराते हुए ही देखा है। चलिए आज हम आपको गोविंदा और उनके डांस के बारे में एक रोचक किस्सा बताते हैं। तब गोविंदा को डांस की वजह से ऐसा कुछ सुनना पड़ा की उन्हें प्रोड्यूसर बनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यह वाकया उस वक्त का है जब गोविंदा ने अपना फिल्मी करियर शुरू ही किया था। गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्‍म ‘इल्‍जाम’ से की थी, जो बॉक्‍स आफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद ‘इल्माज’, ‘लव 86’ और ‘तन बदन’ फिल्मों से गोविंदा कुछ ही वक्त में स्टार बन गए थे। इन फिल्मों से गोविंदा की पहचान एक डांसर के रूप में बन चुकी थीं, क्योंकि वह उस वक्त डांसर इमेज वाली फिल्मों में काम करते थे।

उसी दौरान गोविंदा एक पार्टी में गए थे। पार्टी में एक प्रोड्यूसर ने दूसरे से गोविंदा के बारे में कहा था कि गोविंदा एक एक्टर नहीं बल्कि डांसर हैं और 5-10 फिल्में करने के बाद थक जाएंगे। इस बात को गोविंदा ने सुन लिया और काफी परेशान हो गए। गोविंदा ने यह बात घर आकर अपने भाई कीर्ति कुमार को बताई और कहा कि वह कुछ ऐसा करें जिससे गोविंदा खुद को एक एक्टर साबित कर सकें।

इसके बाद कीर्ति कुमार ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म हत्या बनाई, जो हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में गोविंदा ने न सिर्फ अपने आपको एक एक्सीलेंट एक्टर साबित किया बल्कि फिल्म को प्रड्यूस भी किया था। गोविंदा ने इस फिल्म के बाद खुद को न सिर्फ डांसर और एक्टर साबित किया बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी पहचान बनाई थी। इसके बाद गोविंदा ने पीछे मुडकर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्में दीं।

Published on: