5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान ने ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, भूल जाएंगे अन्य बॉलीवुड हस्तियों की पार्टी

अन्य बॉलीवुड हस्तियों से अलग अंदाज में आयुष्मान ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखते ही करेंगे तारीफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Dec 2017, 7:58 PM IST

Ayushman Khurana

Ayushman Khurana

बॉलीवुड हस्तियों ने कल अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। क्रिसमस के दिन बॉलीवुड की लगभग सभी हस्तियां पार्टी में मशगूल थे। कुछ लोगों ने अलग अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इनमें से एक बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना भी हैं। आयुष्मान खुराना ने अलग अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। आयुष्मान खुराना ने बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। आयुष्मान खुराना ने इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा कि बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वहीं अक्षय कुमार ने आयुष्मान की तारीफ करते हुए कहा कि समय निकालकर बच्चों को खुश करने के लिए धन्यवाद। बता दें कि आयुष्मान खुराना सेंट कैथरीन होम में बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने बच्चोंं केें साथ फिल्मी गानों पर डांस किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आयुष्मान खुराना 'स्वीटी तेरा गाना मचा दे हंगामा' गाने पर बच्चों के साथ मस्ती में डांस कर रहे हैं।

वीडियो पोस्ट करने के साथ आयुष्मान खुराना ने अक्षय कुमारा को खुशियों से उनका परिचय कराने के लिए शुक्रिया कहा। बता दें कि आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भी आयुष्मान बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म होगी 'बधाई हो'। इस फिल्म में आयुष्मान के ऑपोजिट सान्या मल्होत्रा को कास्ट किया गया है। बताि दें कि सान्या ने पिछले दिनों ही रितेश बत्रा की फिल्म 'फोटोग्राफर' की शूटिंग खत्म की थी। इससे पहले सान्या सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में भी काम कर चुकी हैं।
सान्या इस प्रोजेक्ट से जुडकर काफी खुश हैं। सान्या ने कहा कि वे जल्द ही फिल्म 'बधाई हो' की तैयारियां शुरू करने वाली हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ज्यादा कठिन नहीं होना चाहिए क्योंकि इसमें उन्हें कुश्ती नहीं करनी है।' बता दें कि फिल्म 'बधाई हो' को अमित शर्मा डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन