बॉलीवुड

अहान पांडे ने अनीत पड्डा संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो मेरी गर्लफ्रेंड…

Ahaan Panday React On Relationship with Aneet Padda: सैयारा फेम एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस पर पहली बार अहान पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
2 min read
Nov 20, 2025
Ahaan Panday React On Relationship with Aneet Padda
अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिश्ते का सच आया सामने

Ahaan Panday React On Relationship with Aneet Padda: बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा ने 'सैयारा' से ही डेब्यू किया है। लोगों को पहली फिल्म से ही दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी पसंद आ गई थी। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया था, जिससे डेटिंग की खबरें तेज हो गई थी। इन अटकलों को और हवा तब मिली जब करण जौहर ने सबके सामने इशारा किया कि ये दोनों आने वाले सालों में बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी बन सकते हैं। लेकिन अहान पांडे ने अब इन अफवाहों पर बयान दिया है और लोगों को अपने और अनीत पड्डा के रिश्ते का सच बताया है। 

अहान पांडे ने बताया अनीत पड्डा़ संग रिश्ते का सच (Ahaan Panday On Relationship with Aneet Padda)

अहान पांडे ने हाल ही में GQ इंडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने और अपनी को-स्टार के रिश्ते का सच बताया। उन्होंने साफ बताया कि उनके और अनीत पड्डा के बीच गहरा रिश्ता है, लेकिन यह रोमांटिक वाला नहीं है। उन्होंने डेटिंग की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा, “अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। पूरा इंटरनेट सोचता है कि हम साथ हैं, लेकिन हम नहीं हैं। वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है हम अच्छे दोस्त हैं।”

'हमने जो शेयर किया है वह बहुत खास है' (Ahaan Panday Aneet Padda)

अहान ने बताया कि हम दोनों ने को-स्टार बनने से पहले ही साथ में इंडस्ट्री में आने का सपना देखा था। उन्होंने कहा, "हमने यह सपना साथ में देखा था, और यह सच हो गया। हमने जो शेयर किया है वह बहुत खास है।" आगे उन्होंने पाउलो कोएल्हो का शेर याद किया और कहा, “एक सपने के सच होने की संभावना ही जिंदगी को दिलचस्प बनाती है, लेकिन बता दूं कि मैं सिंगल हूं।”

फैंस को पसंद है अनीत- अहान की जोड़ी

भले ही अहान ने अपने और अनीत के रिश्ते पर सफाई दे दी है, लेकिन 'सैयारा' में दोनों की इमोशनली वाइब्रेंट और इंटिमेट केमिस्ट्री ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। यही वजह है कि फैंस अब भी मानते हैं कि दोनों का ऑन-स्क्रीन स्पार्क असल जिंदगी में भी होना चाहिए।

Updated on:
20 Nov 2025 09:15 pm
Published on:
20 Nov 2025 09:10 pm
Also Read
View All
Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा , जानिए कहां देख सकेंगे ‘राजा शिवाजी’

सुशांत केस के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ब्रांड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ क्यों रखना चाहती थीं? खुद किया खुलासा

हजारों की भीड़ में महिला फैन ने चिल्लाकर शाहरुख खान से किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- ये सब बातें अकेले में

राजकुमार संतोषी के साथ था ममता कुलकर्णी का अफेयर, बाद में उत्पीड़न के लगाए आरोप, सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश का खुलासा

फ्लॉप फिल्मों के बावजूद कैसे टिके रहे अर्जुन कपूर? एक्टर ने बताया करियर में सर्वाइव करने का फॉर्मूला