बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में आई दरार! बिग बी ने भी बनाई दूरी, ये रहा सबूत

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोडियों में अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम भी शामिल है
2 min read
• •
May 21, 2018
Abhishek and Aishwarya
Abhishek and Aishwarya

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोडियों में अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम भी शामिल है लेकिन लगता है दोनों के बीच में अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐश्वर्या ने पिछले दिनों ही इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। कुछ ही दिनों में उनके दो मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। हालांकि वह खुद किसी को फॉलो नहीं कर रही हैं, यहां तक की अपने पति अभिषेक बच्चन को भी नहीं। ऐश्वर्या ने अभी तक अभिषेक को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू नहीं किया है।

अभिषेक कर रहे ऐश्वर्या को फॉलो:
वहीं अभिषेक ने ऐसा नहीं किया। जैसे ही ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया, अभिषेक ने उन्हें तुरंत फॉलो करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त के पिता का रोल करने से आमिर ने किया मना, यह है वजह

रिश्ते में आई दरार! बिग बी ने भी बनाई दूरी, ये रहा सबूत" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/05/21/aishwarya__2832595-m.png">

ऐश्वर्या और अमिताभ नहीं करते किसी को फॉलो:
सोशल मीडिया के मामले में अमिताभ और उनकी बहू एक जैसे हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते, यहां तक की अभिषेक को भी नहीं लेकिन अभिषेक इन दोनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

प्रियंका के साथ आएंगे नजर:
अभिषेक बच्चन फिल्म 'मनमर्जियां' से वापसी कर रहे हैं। जल्द ही उनकी यह फिल्म रिलीज होने वाली है। साथ ही वह प्रियंका चोपड़ा के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनेगी। फिल्म में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार निभाएंगी। वहीं अभिषेक और प्रियंका आयशा के पेरेंट्स के रोल में नजर आएंगे।

अमिताभ भी नहीं करते अभिषेक को फॉलो:
महानायक अमिताभ बच्चन यानी अभिषेक के पिता भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ भी इंस्टाग्राम पर हैं लेकिन वह भी अपने बेटे अभिषेक को फॉलो नहीं करते। जबकि अभिषेक उन्हें फॉलो करते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अमिताभ के 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Published on:
21 May 2018 03:29 pm
Also Read
View All
छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना

‘हनुमान अंश’ देखने के अगले दिन आया ‘राइज एंड फॉल 2’ का ऑफर, शहजाद पूनावाला ने बताया भगवान का संकेत

सुशांत सिंह राजपूत संग बंद हुई फिल्म ‘पानी’ पर बोलीं आयशा कपूर, बताई YRF से दूरी की वजह

‘वो जिसके साथ भी है खुश है’, सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल रानी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- जैसी जिंदगी जीना चाहता है वो जिये