बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय बनी मोस्ट एडमायर्ड वुमेन, अमिताभ को हुई हैरानी

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है।
2 min read
Apr 12, 2018
Aishwarya and Amitabh
Aishwarya and Amitabh

ऐश्वर्या राय बच्चन , प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के नाम दुनिया की मोस्ट एडमायर्ड वुमेन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक सर्वे के बाद मोस्ट एडमायर्ड वुमेन की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की इन तीनों अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। यह सर्वे एक इंटरनेशनल वेबसाइट ने कराया है। इस सर्वे की वुमेन लिस्ट में पहले नंबर पर हैं एंजेलिना जोली, दूसरे पर मिशेल ओबामा और तीसरे पर ओपरा विनफ्रे के नाम शामिल हैं।

सर्वे में 35 देशों के 37 हजार लोग हुए शामिल:
इस सर्वे में 35 देशों के करीब 37 हजार शामिल हुए। इस सर्वे में लोगों से उन महिलाओं के बारे में पूछा गया, जिन्हें 2018 में खूब पसंद किया गया।

ऐश्वर्या 11वें स्थान पर:
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे दुनिया भर में हैं। साथ ही उन्होंने हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए वहां की राह बनाई। ऐश्वर्या को मोस्ट एडमायर्ड लिस्ट में 11 वां स्थान मिला है। इससे पता चलता है कि उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है।

प्रियंका 12वें और दीपिका 13 वें नंबर पर:
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना अभिनय कौशल दिखा रही हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां काफी फेमस हैं। सर्वे में लोगों ने इन दोनों का भी नाम चुना और इस लिस्ट में प्रियंका को 12 वां और दीपिका को 13वां स्थान मिला।

अमिताभ का नाम भी शामिल:
2018 मोस्ट एडमायर्ड मैन लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में अमिताभ 9वें स्थान पर है। अमिताभ ने हैरानी जताते हुए ट्वीट किया 'रियली'। इस लिस्ट में 8वें नंबर पर पीएम मोदी का नाम है। बच्चन परिवार के लिए यह खास है क्योंकि अमिताभ और ऐश्वर्या दोनों का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है।

Published on:
12 Apr 2018 05:59 pm