बॉलीवुड

Aishwarya Rai की तरह दिखने वाली 5 एक्ट्रेस की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, Photos देख हैरान रह जाएंगे आप

आज हम आपको ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बता रहे है जिनका चेहरा काफी हद कर एक्ट्रेस से मिलता जुलता है।
3 min read
• •
Updated: 28 Jun 2021, 12:59 PM IST
Aishwarya rai 5 lookalikes photos
Aishwarya rai 5 lookalikes photos

नई दिल्ली। कहते हैं कि दुनिया में हर इंसान के जैसे सात तरह के लोग होते हैं। उनकी सूरत के साथ कई फीचर्स मिलते-जुलते होते हैं। इस बात का जीता जागता उदा ही हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। जिसमें कई कलाकारों के हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर समय समय पर वायरल होती रही है। इन्ही के बीच बॉलीवुड की ब्यूटी ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai ) की एक नही बल्कि कई हमशक्ल देखने को मिली हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, एक्ट्रेस की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ज्यादा हैं. आज हम आपको ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बता रहे है जिनका चेहराकाफी हद कर एस्वर्या से मिलता जुलता है।

आमना इमरान

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की हमशक्ल की लिस्ट में आमना इमरान का नाम सबसे पहले आता है। आमना इमरान नाम की ये पाकिस्तानी महिला एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं जो हूबहू ऐश्वर्या जैसी नजर आती हैं। ये आए दिन स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं।

अमूज अमृता

सोशल मीडिया स्टार अमूज अमृता का चेहका भी काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलता जुलता है। एश्वर्या का सीन रीक्रिएट करने वाला एक उनका एक वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक

मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक टिक टॉक की सबसे ज्यादा नाम कमा चुकी हैं। मानसी का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें जोधा अकबर की ऐश्वर्या बताया जा रहा है।

स्नेहा उल्लाल

स्नेहा उल्लाल को आज के समय की दूसरी ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) कहा जाता है। यह एक्ट्रेस भी सलमान खान की खोजी हुई हैं। बॉलीवुड में इनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की जाती है। उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी तक कहा जाता है।

महलाघा जबेरी

ईरान की मॉडल महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) की शक्ल भी हू ब हू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) के जैसी है इसलिए उन्हें भी ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल माना जाता है। इनकी ग्रे आंखों से लेकर होठों तक को देखने के बाद आप भी धोखा खा सकते है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़