3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील ग्रोवर क्यों नही करना चाहते थे गुत्थी का रोल, बताई इसके पीछे की वजह

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का रोल प्ले नहीं करने पर सुनील ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके बेटे मोहन को नही पसंद है यह रोल, क्योंकि उनके दोस्त उन्हें चिढ़ाया करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Jun 2021, 4:13 PM IST

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला कॉमेडी नाइट्स विद कपिल हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो को छोटे से बड़े लोग बड़े ही आनंद के साथ देखते हैं। इस शों में हर कलाकार का किरदार काफी सराहनीय रहा है। जिसमें से 'गुत्थी' के किरदार को हर दर्शक आज भी देखना पसंद करते है और इस शो से गुत्थी के अचानक चले जाने के बाद से यह शो दर्शकों कों अधुरा सा लगने लगा है।

Read More:- श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात

दर्शकों को लगातार अपने अलग-अलग किरदार से हंसाने वाले सुनील ग्रोवर ने इस रोल को ना करने के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि उनके बेटे को गुत्थी का किरदार बिल्कुल भी पसंद नही है। वह मुझे इस रोल में नहीं देखना चाहता। सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो पर अपनी वापसी को लेकर सीधे तो कुछ नहीं कहा पर इसे उनका जवाब माना जा सकता है।

सुनील ग्रोवर ने बताया हैं कि उनके बेटे को सिर्फ डॉक्टर गुलाटी का रोल पसंद था गुत्थी के रोल के बारे में सुनील ने कहा, गुत्थी मेरे लिए कभी भी एक औरत नहीं रही, वो मेरे लिए सिर्फ एक कैरेक्टर था। सुनील ग्रोवर ने बताया कि उनके परिवार को उनके इस रोल से कोई फर्क नही पड़ा जबकि वे लोग उन पर गर्व करते है।"

Read More:- Arjun Kapoor Birthday Special: सलमान खान की बहन का दिल तोड़कर कई अभिनेत्रियों के संग जुड़ा नाम, अब मलाइका अरोड़ा को कर रहे हैं डेट

वेब सीरीज में छाए सुनील

वर्कफ्रंट का बात करें तो सुनील ग्रोवर इन दिनों वेब सीरीज में अपना हुनर दिखा रहे है। उन्हें वेब सीरीज 'तांडव' में देखा गया है। अब उनकी कॉमेडी क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' रिलीज हुई है।जिसमें सुनील का काम बर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में सुनील के अलावा मुकुल चड्ढा, आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और सलोनी खन्ना पटेल आदि नजर आ रहे हैं।