3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aishwarya Rai की एक हरकत पर बुरी तरह गुस्सा हो गए थे अमिताभ बच्चन! बहू का व्यवहार नही आया था पसंद

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। लेकिन एक अवार्ड शो के दौरान ऐश्वर्या से नराज हो गए थे बिग बी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 28 Jun 2021, 11:36 AM IST

amitabh bachchan told aishwarya rai

amitabh bachchan told aishwarya rai

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। उन्हें अक्सर हर बड़े इवेंट में एक साथ सम्मलित होते हुए देखा गया है जहां पर वो हमेशा अमिताभ के साथ हंसते खिलखिलाते नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एश्वर्या की एक गलती पर अमिताभ बुरी तरह उन पर गुस्सा हो गए थे।

Read More:-Manisha Koirala के इन 12 लोगों से रहे रिलेशन, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत से तक जुड़ा नाम, रही फिर भी अकेली

ये बात तो हर कोई जानता है कि एश्वर्या का अपनी सास जया बच्चन की अपेक्षा ससुर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ मजबूत रिश्ता है। इस बात का खुलासा खुद जया बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था कि कैसे ऐश्वर्या को घर पर देखते ही अमिताभ का चेहरा चहक उठता है।

हालांकि, इतना प्यार मिलने के बाद अमिताभ एक बार ऐश्वर्या पर बुरी तरह गुस्सा हो गए थे, यह बात उस समय कि है जब एक अवॉर्ड शो में एश्वर्या मस्ती भरी हरकतों से बिग बी को हग करती नजर आई थीं।

Read More:- श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात

दरअसल, यह मामला साल 2015 में आयोजित हुए स्टारडस्ट अवॉर्ड्स के समय का है, जब एश्वर्या राय अपने ससुर अमिताभ बच्चन संग इस इंवेट में पहुंची थीं। इस इवेंट में ऐश्वर्या को फिल्म ‘जज्बा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का, तो वहीं अमिताभ को फिल्म ‘पा’ के लिए उनके शानदार परफॉरमेंस का अवार्ड दिया गया था। शो में मिले अवार्ड को पाकर ऐश्वर्या इतनी खुश हो गई, कि पास खड़े अमिताभ को सभी के सामने बच्चों जैसी हरकत करते हुए गले से लग गई।

हालांकि, इस वाक्या पर तुरंत अमिताभ ने ऐश्वर्या को इस तरह की हरकत पर रोकते हुए कहा ‘आराध्या की तरह बर्ताव करना बंद करो।' बिग बी को न केवल सरेआम ऐश्वर्या का यह तरीका गलत लगा, बल्कि इस दौरान वो काफी असहज सा महसूस कर रहे थे। बैसे माना जाए तो ऐश्वर्या ने ऐसा भी कुछ गलत नहीं किया था, जिसको देखकर मुद्दा बनाया जाए लेकिन घर की बहू का इतना फ्रेंक रवैया शायद अमिताभ को गलत लगा हो।