3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Manisha Koirala के इन 12 लोगों से रहे रिलेशन, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत से तक जुड़ा नाम, रही फिर भी अकेली

साल 1991 में आई सुभाष घई निर्देशित फिल्म सौदागर से अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को इस फिल्म ने रातों रात हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Jun 2021, 9:39 PM IST

Manisha Koirala relationship

Manisha Koirala relationship

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर क्टर साल 1991 में आई सुभाष घई निर्देशित फिल्म सौदागर से अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. पहली ही फिल्म ने कोइराला को रातों रात हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म ख़ामोशी ने मनीषा को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में लाकर खड़ा कर दिया। लेकिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से वो हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रही।

विवेक मुशरान

मनीषा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही लव लाइफ के चक्कर में फस गई। सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर’ में काम करने के दौरान उनकी नजदीकियां विवेक से बढ़ने लगी थीं। लेकिन कुछ ही समय में ये लोग एक दूसरे से दूर हो गए।

नाना पाटेकर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का भी मनीषा के साथ रिलेशन काफी लंबे समय तक चला। यहां तक कि नाना पाटेकर ने इस रिश्ते को सरेआम क़ुबूल भी किया था मगर किन्हीं कारणों से उन्होंने मनीषा को छोड़ दिया।

डीजे हुसैन

नाना पाटेकर के बाद मनीषा की ज़िंदगी में डीजे हुसैन ने अपनी जगह बनाई। डीजे ने मनीषा के साथ शादी करने का इरादा तक बना लिया था मगर यह रिस्ता भी ज्यादा समय तक नही चला और ब्रेकअप हो गया।

सेसिल एंथनी

इसके बाद मनीषा ने लंदन एक बड़े कारोबारी सेसिल एंथनी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। यहां तक कि उनकी कई पर्सनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोरने लगी। लेकिन यह रिश्ता भी ज़्यादा दिनों तक नही चल पाया। और दोनों अलग हो गए।

आर्यन वैद

सेसिल के बाद मनीषा का नाम अभिनेता आर्यन वैद से जुड़ा। मगर मनीषा ने इसका अंत भी जल्द ही कर दिया। हर बार की तरह दोनों अलग हो गए।

प्रशांत चौधरी

इसके बाद मनीषा की जिंदगी में प्रशांत चौधरी की एंट्री हुई। एक बार तो ऐसा लगा कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं, लेकिन परिणाम वही निकला दोनों जल्द ही एक दूसरे से अलग हो गए।

क्रिस्पिन कॉनरॉय

मनीषा के चाहने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत क्रिस्पिन कॉनरॉय का भी नाम शामिल रहा है। मनीषा का रिलेशन इनके साथ कुछ ही समय के लिए रहा। इसके बाद जल्द ही इनके रिश्ते का अंत हो गया।

तारिक प्रेमजी

अज़ीम प्रेमजी के बेटे तारिक प्रेमजी से भी मनीषा का रिलेशन रहा है मगर इस रिश्ते को भी कामयाबी नहीं मिल सकी।

राजीव मूलचंदानी

मॉडल राजीव मूलचंदानी के अलावा मनीषा का इश्क़ म्यूज़िक कम्पोज़र संदीप चौटा के साथ भी चलता रहा । मगर ये रिश्ते को कोई नया नाम नही मिल सका।

क्रिस्टोफर डोरिस

संदीप से अलग होते ही मनीषा क्रिस्टोफर डोरिस के दिल में जगह बनाने लगी। मगर कुछ समय तक साथ रहने के बाद मनीषा ने इस रिश्ते को भी खत्म कर दिया।

सम्राट दहल

सभी से दिल टूट जाने के बाद आखिर में मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैंन सम्राट दहाल से 19 जून 2010 को शादी कर ली। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी, और शादी के 2 साल बाद ही साल 2012 में इस जोड़ी ने तलाक लेकर रिश्ते को विराम लगा दिया।