बॉलीवुड

ऐश्वर्या ने अभिषेक को इस एक्ट्रेस संग फिल्म करने से किया मना, यह है वजह

ऐश्वर्या ने अभिषेक को इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है

2 min read
Jun 15, 2018
Aishwarya and Abhishek

अभिषेक बच्चन इन दिनों अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। वहीं अभिषेक को एक और फिल्म आॅफर हुई है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं। दरअसल फिल्ममेकर सोनानी बोस ने अपनी आगामी फिल्म में अभिषेक और प्रियंका को रॉल आॅफर किया है। सोनाली की यह फिल्म दिल्ली की मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर आधारित है।

ऐश्वर्या ने किया मना:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या ने अभिषेक को इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल ऐश्वर्या नहीं चाहती कि अभिषेक किसी भी फिल्म में प्रियंका के साथ काम करें। हालांकि ऐश्वर्या की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए इस तरह की रिपोर्ट को बकवास बताया है।

ये भी पढ़ें

सलमान-शाहरुख ने मिलकर कर दिया था ऐश्वर्या का कॅरियर बर्बाद!, करा दिया था ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आउट

इसलिए ऐश्वर्या ने किया मना:
सोनाली बोस की इस फिल्म में अभिषेक को आयशा के पिता का रोल आॅफर हुआ है। जबकि आयशा का किरदार 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या का मानना है कि इस फिल्म में अभिषेक के करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। उनका मनना है कि इस फिल्म में सारा फोकस जायरा वसीम पर रहेगा, क्योंकि ये किसी की लाइफ पर बेस्ड मूवी है। ऐश्वर्या का मानना है कि 'मनमर्जियां' में अभिषेक के करने के लिए बहुत कुछ है।

इस वजह से ऐश्वर्या-प्रियंका में मनमुटाव!
कहा जा रहा है कि फिल्म 'ब्लफमास्टर' में पहले प्रियंका की जगह ऐश्वर्या को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में प्रियंका ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। इसी वजह से ही दोनों अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव बढ़ गया था। साथ ही कहा जा रहा है कि शायद इसी वजह से ऐश्वर्या नहीं चाहती कि अभिषेक प्रियंका के साथ कोई फिल्म करें।

ये भी पढ़ें

ऐश्वर्या को कहा आंटी, कैटरीना को बेशर्म, दबंगई में सलमान से कम नहीं यह एक्ट्रेस
Published on:
15 Jun 2018 03:49 pm
Also Read
View All