बॉलीवुड

44 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू,फैंस हुए खुश

जल्द ही ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट ओपन करने जा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 4:09 PM IST
aishwarya rai bachchan
aishwarya rai bachchan

बच्चन परिवार से जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर को जानने के लिए उनके फैंस बेकरार रहते हैं। और अगर वहीं बात उनकी खूबसूरत बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की हो फैंस की उत्सुकता की कोई सीमा नहीं होती है। अपने फैंस के और करीब आने के लिए ऐश्वर्या अब सोशल मीडिया के एक नए प्लेटफॉर्म से जुड़ गई हैं। बता दें कि आज ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट ओपन किया है।

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू पर किया डेब्यू:
पूरी दुनिया को अपने हुस्न से दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या राय का अब इंस्टाग्राम पर अकाउंट ओपन हो गया है। अभी तक वह इंस्टा से काफी दूर थीं लेकिन आज वो भी सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर आ गई हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने कान्स फेस्टिवल में जाने से पहले अपना अकाउंट इस्टा पर ओपन करने की बात कही थी।

नहीं आना चाहती थीं इंस्टाग्राम पर:
खबरों की मानें तो ऐश्वर्या इंस्टाग्राम अकाउंट पर नहीं आना चाहती थीं। लेकिन अपने खास दोस्तों करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के कहने के बाद ही उन्होंने काफी सोचने के बाद ऐश्वर्या ने इसके लिए अपनी हामी भरी।

ससुर रहते हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव:
बिग बी अमिताभ जहां अपने दिन की शुरुआत ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस को गुड मॉर्निग के साथ करते हैं। वहीं उनकी बहू ऐश्वर्या का अबतक इस्टाग्राम पर अकाउंट ही नहीं था।

Published on: