2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंटी कहकर मजाक उड़ाने के बाद अब सोनम ने ऐश से मांगी माफी, फोन पर लंबी बात कर किया शादी में इनवाइट…

कुछ वक्त पहले सोनम और ऐश के बीच एक कोल्ड वार छिड़ गई थी जब सोनम ने ऐश का मजाक बनाते हुए उन्हें आंटी कह दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 8 May 2018, 11:37 AM IST

sonam kapoor and aishwarya rai bachchan

sonam kapoor and aishwarya rai bachchan

इन दिनों सोनम कपूर के घर में शादी का माहौल है। आज सोनम अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कल रात घर में संगीत सेरेमनी रखी गई जहां बॅालीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल हुए। लेकिन इस शादी में ऐश्वर्या राय कहीं नजर नहीं आईं। दरअसल कुछ वक्त पहले सोनम और ऐश के बीच एक कोल्ड वार छिड़ गई थी जब सोनम ने ऐश का मजाक बनाते हुए उन्हें आंटी कह दिया था।

लेकिन अब सोनम दोनों के बीच की इस लड़ाई को खत्म करना चाहती हैं। इसलिए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संदीप खोसला की भांजी सुदामिनी मट्टू की शादी में सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस पार्टी में सुनीता कपूर ने ऐश को सोनम की शादी के लिए इनवाइट किया था।कुछ दिनों बाद सोनम ने ऐश्वर्या को फोन किया । दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद ऐश्वर्या ने सोनम के इनविटेशन को स्वीकार कर लिया। ऐश, अभिषेक और श्वेता को जहां सोनम कपूर ने इनवाइट किया। वहीं, अमिताभ और जया बच्चन को अनिल कपूर ने इनवाइट किया।

बता दें आज आनंद सोनम के घर घोड़ी लेकर आ रहे हैं। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। सोनम की शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका डिजाइन कर रही हैं। इतना ही नहीं इस जोड़े की शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता स‍िंह की हवेली पर होगी।

इसके अलावा हाल में सोनम की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान बहन रिया और कजिन शनाया, खुशी और जाह्नवी भी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्‍न हुआ जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्‍थ‍ित है। इस अपार्टमेंट का बैंक्विट एर‍िया करीब 7 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैला है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन