2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम ने अपनी शादी में MISS किया अपने इन खास दोस्तों को, नाम जान रह जाएंगे हैरान

सोनम के दोस्तों ने सोशल अकाउंट पर सोनम को शादी की बधाई दी तो वहीं सोनम ने जवाब में लिखा- मिस यू।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 9 May 2018, 2:14 PM IST

sonam kapoor

sonam kapoor

दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूज का दिल चुराया बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर ने। लंबे समय तक एक दूसरे के डेट करने के बाद आखिर सोनम ने मंगलवार को अपने बीएफ आनंद शादी कर ली है। जहां शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज शामिल हुए। वहीं सोनम के कुछ खास दोस्त शादी में शामिल नहीं हो सकें। सोनम ने अपने इन दोस्तों को बहुत मिस किया। सोनम के दोस्तों ने सोशल अकाउंट पर सोनम को शादी की बधाई दी तो वहीं सोनम ने जवाब में लिखा- मिस यू।

ये नहीं हो सके शादी में शामिल:
सोनम की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा नजर नहीं आयीं। इन दोनों एक्ट्रेसेज ने सोशल मीडिया पर सोनम को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। शादी के फौरन बाद सोनम ने अपने ट्विटर प्रोफाइल का नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर दिया है।

अनुष्का ने किया ये पोस्ट:
अनुष्का शर्मा ने बेहद ही प्यार से सोनम और आनंद को बधाई देते हुए ट्वीट किया- 'सोनम और आनंद, आप दोनों को बहुत ख़ुशी, प्यार और आनंद... और हां क्लब (वैवाहिक) में आपका स्वागत है। ये जीवन, प्यार और ख़ुद को आगे ले जाने की बड़ी दिलचस्प यात्रा है।' सोनम ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि हम ने शादी में विराट और तुमको मिस किया। बहुत प्यार। ग़ौरतलब है कि अनुष्का ने पिछले साल ही क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। ये दोनों भी कुछ साल से रिलेशनशिप में थे।

प्रियंका ने मांगी माफी:
अनुष्का की तरह ही प्रियंका चोपड़ा भी सोनम की शादी में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने अपनी गैरहाजिरी के लिए माफी मांगते हुए बधाई दी है- 'सोनम और आनंद को इस खास दिन के लिए बधाई। मैं इतनी फंसी हुई हूं कि तुम्हारी शादी के वैभव का हिस्सा नहीं बन सकी। मेरी तरफ़ से तुम्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। प्यार।' सोनम ने इसके जवाब में लिखा है कि उन्होंने भी प्रियंका को मिस किया।

रितेश ने किया ऐसा ट्वीट:
एक्टर रितेश देशमुख ने भी सोनम और आनंद को बधाई देते हुए लिखा, ' ये शादी वाकई में एक परी कथा की तरह थी। आप दोनों बेहद शानदार दिख रहे थे। आपको बहुत आनंद और प्यार।'