
नई दिल्ली: जहां ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिसे शायद ही कोई होगा जो जानता ना हो। ऐश्वर्या राय वो हैं जिनके जैसा बनने के लिए लड़कियां सपने देखती हैं। वहीं, बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जिनके अंदाज के देश में ही नहीं विदेशों में भी दीवाने हैं। दोनों ही एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह और पहचान बनाई है। अंतर बस इतना है कि जहां प्रियंका का डंका हॉलीवुड में बज रहा है। वहीं, ऐश्वर्या अब हॉलीवुड में काम नहीं कर रही हैं। लेकिन प्रियंका से पहले ही ऐश्वर्या हॉलीवुड में मुकाम हासिल कर चुकीं हैं।
दोनों में ही कई सारी समानताएं हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा दोनों में ही कई सारी समानताएं हैं। साल 1994 में जहां मिस वर्ल्ड के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं, साल 2000 मिस वर्ल्ड के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद दोनों ही एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। हालांकि आज हॉलीवुड में काम के लिए लोग प्रियंका चोपड़ा को जानते हैं। लेकिन प्रियंका से पहले ऐश्वर्या हॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर चुकीं थीं।
अपनी काबिलियत से हॉलीवुड में कदम रखा
दरअसल एर टीवी शो जीना इसी का नाम है में एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ (Prahlad Kakkad) ने बताया था कि ऐश्वर्या फेमस तो हो चुकी थीं, लेकिन उन्हें एक कोल्ड ड्रिंक के एड शूट के लिए 21 बार रिटेक लेना पड़ा था। बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी, लेकिन इसके बाद भी ऐश्वर्या ने मेहनत की और अपनी काबिलियत से हॉलीवुड में कदम रखा था। ऐश हॉलीवुड में द पिंक पैंथर 2 और लास्ट सीजन जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाने वालीं
फोर्ब्स (Forbes) ने साल 2009 में ऐश को हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में शामिल किया था। जबकि प्रियंका को उस समय तक हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही थी। ऐश ने तब तक हॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया था। इतना ही नहीं, ऐश ओपरा विनफ्रे के इंटरव्यू में भी प्रियंका चोपड़ा से पहले पहुंची थी। इस तरह प्रियंका से पहले हॉलीवुड में बतौर भारतीय कलाकार स्टैबलिश हो गई थीं।
खैर आज जहां प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में लगातार काम कर रहीं हैं। अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, ऐश जब से बच्चन परिवार की बहु बनी है तब से वो हॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं कर रहीं है।