बॉलीवुड

शादी के 4 साल बाद ही ऐश्वर्या राय ने बदल दिया था 45 लाख का मंगलसूत्र, सामने आई वजह!

अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी में पहनाया था हीरों से जड़े पेंडेंट वाला मंगलसूत्र जो दिखने में बेहद खास था, इसकी कीमत ही 45 लाख के करीबथा लेकिन ऐश्वर्या ने शादी के महज 4 साल में कर दिया इसमें कुछ बदलाव
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2021, 9:14 AM IST
aishwarya rai and abhishek bachchan
aishwarya rai and abhishek bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन की जोड़ी सबसे खास कपल्स में से एक है। इनकी शादी के भले ही 14 साल व्यतीत हो चुके हैं, लेकिन आज भी इनके बीच उतना ही प्यार देखने को मिलता है जितनी की शादी के पहले रहा करता था।

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की शादी में किसी भी तरह की कोई कमी नही रखी थी। शादी के वक्त अभिषेक ने ऐश्वर्या को 45 लाख का हीरों से जड़ा मंगलसूत्र पहनाया था। जो देखने में काफी खूबसूरत होने के साथ बेहद खास था, लेकिन ऐश्वर्या ने शादी के महज 4 साल बाद ही इस मंगलसूत्र में कुछ बदलाव कर दिए थे, जिसकी असल वजह अब सामने आ गई है।

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे खास शादियों में से एक थी। उनकी शादी में देश विदेश के मेहमानों से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री तक टूट पड़ी थी। ये शादी मंगलोरियन स्टाइल में हुई थी। शादी के दिन ऐश्वर्या राय ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी निखर रहा था। इस साड़ी में ऐश्वर्या किसी अप्सरा से कम नही लग रही थीं।

ऐश्वर्या राय के मंगलसूत्र की तारीफ हर जगह सुनने को मिली थी। लेकिन लोगों ने कुछ समय के बाद स मंगलसूत्र में नोटिस किया तो उसमें काफी कुछ बदलाव नजर आया। शादी के वक्त ऐश्वर्या ने सोने की दो लेयर वाले लंबे मंगलसूत्र को पहना रखा था। जिसे वो अक्सर पहने नज़र आती थी।

लेकिन कुछ साल के बाद ऐश्वर्या ने इसे एक खास वजह से छोटा करवाया था। दरअसल 2011 में अराध्या का जन्म हुआ। अराध्या के जन्म के बाद से ही उन्होंने भारी ज्वेलरी पहनना बंद कर दिया था। क्योंकि अराध्या के कोमल शरीर में ये चुभ भी सकती थी। बेटी को किसी तरह की दिक्कत ना आए इसके चलते उन्होंने अपनी ज्वेलरी में बदलाव कर दिया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन