बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या भी पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 9:06 PM IST
aaradhya_bachchan.jpg
Aaradhya Bachchan Dance

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के साथ-साथ उनके बच्चों का भी काफी बोलबाला रहता है। स्टार किड्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या भी पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आराध्या शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

आराध्या श्यामक डावर के शमर फंक शो में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बहुत एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं। उनके स्टेप्स शानदार हैं। साथ ही, वह प्रॉप्स का भी बखूबी इस्तेमाल करती दिख रही हैं। पहले तो आराध्या ड्रम बजाते हुए डांस करती हैं, फिर उसी पर चढ़कर बेहतरीन डांस करती हैं। उनका ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी आराध्या का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आराध्या महिलाओं पर एक बेहतरीन स्पीच देती हैं। वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। वीडियो में आराध्या कहती हैं, "मैं एक कन्या हूं। एक सपना हूं। एक नए युग का सपना। हम सब जागेंगे, एक नई दुनिया में। एक ऐसी दुनिया में, जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। जहां मुझे प्यार मिलेगा। जहां मेरी इज्जत की जाएगी। एक दुनिया जहां मेरी आवाज़ अंहकार की इग्नोरेंस से शांत नहीं रहेगी। एक दुनिया जहां जिंदगी की किताब से ज्ञान मिलेगा। आराध्या की इस स्पीच को वहां बैठा हर शख्स बड़े ही गौर से सुन रहा होता है। वहीं, मां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।"

बता दें कि आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में बॉलीवुड के कई स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं। शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान भी इसी स्कूल से पढ़े हैं और उनके छोटे बेटे अबराम भी इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे स्टार्स भी इसमें पढ़ चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन