नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार फिल्ममेकर में से एक संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। तीनों ने देव, पारो और चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने तीनों के ही करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में छाई रहती है। फिल्म के कॉस्ट्यूम, सेट और गाने हर चीज शानदार थी। फिल्म में हर एक चीज को बारीकी से फिल्माया गया था। आज इस फिल्म को 19 साल पूरे होने पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं-