अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी बुरा वक्त देखा था। एक वक्त था जब उनके पास कोई काम नहीं था और उनकी कंपनी भी दिवालिया हो चुकी थी। बिग बी ने अपने ब्लॉग में एक बार लिखा था कि जब दुनिया 2000 में एक नई सदी मना रही थी, तो वह बिना किसी फिल्म, पैसा या कंपनी के अपनी बुरी किस्मत से होकर गुजर रहे थे। हालांकि, फिर कुछ वक्त बाद उन्हें केबीसी के साथ दोबारा काम मिला और उन्होंने दमदार तरीके से वापसी की।