8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा का खुलासा, बोलीं- अपनी बहू को बिगाड़ देंगी मेरी मां नीतू कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने खुलासा किया है कि मां नीतू कपूर अपनी बहू को रानी की तरह रखेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Jul 2021, 7:06 PM IST

neetu_kapoor_alia_bhatt.jpg

Neetu Kapoor Alia Bhatt

नई दिल्ली। पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें आ रही हैं। दोनों को अब एक-दूसरे को डेट करते हुए काफी वक्त हो चुका है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। चाहे बॉलीवुड फंक्शन हो या फिर शादी। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अगर पिछले साल कोरोना महामारी न फैली होती तो आज शायद दोनों शादी भी कर चुके होते। इस बारे में खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने खुलासा किया है कि मां नीतू कपूर अपनी बहू को रानी की तरह रखेंगी।

ये भी पढ़ें: जब सौरव गांगुली से मिलने पहुंचे आमिर खान, गार्ड ने गेट से ही लौटा दिया

बहू को रानी की तरह रखेंगी नीतू
हाल ही में रिद्धिमा ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा कि उनकी मां नीतू कपूर बहुत ही शांत स्वभाव की हैं और बिल्कुल भी सख्ती नहीं बरतती हैं। उन्होंने अपनी मां की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरी मां बहुत अच्छी सास बनेंगी और अपनी बहू से इतना प्यार करेंगी की उसे बिगाड़ ही देंगी। वो ऐसी औरतों में से नहीं है जो अपने बेटे और बहू की जिंदगी में बेवजह दखल दें। वो तो ऐसी मां हैं कि अपनी बहू को भी बेटी से बढ़कर प्यार करेंगी। रिद्धिमा का कहना है की नीतू कपूर को खुद को स्पेस देती हैं तो फिर अपनी बहू के स्पेस की भी वो कद्र करेंगी'।

नीतू और आलिया के बीच गहरा रिश्ता
अपनी बात में रिद्धिमा ने आलिया भट्ट का नाम नहीं लिया लेकिन सभी जानते हैं कि रणबीर के परिवार को आलिया बहुत पसंद हैं। ऐसे में ये कहना नहीं होगा कि अगर आलिया कपूर परिवार की बहू बनती हैं कि नीतू कपूर उन्हें रानी की तरह रखेंगी। वैसे भी नीतू कपूर और आलिया एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दोनों काफी क्लोज़ हैं। कई बार दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट अब भरने जा रही हैं हॉलीवुड की उड़ान, इंटरनेशनल एजेंसी WME से किया करार

रणबीर आलिया की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा, आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका दमदार अवतार देखने को मिलेगा।