8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सौरव गांगुली से मिलने पहुंचे आमिर खान, गार्ड ने गेट से ही लौटा दिया

आमिर खान को सभी से प्यार और सम्मान मिलता है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब आमिर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली से मिलने उनके घर गए थे लेकिन गार्ड उन्हें घर में घुसने नहीं देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Jul 2021, 4:50 PM IST

aamir_khan_sourav_ganguly.jpg

Aamir Khan Sourav Ganguly

नई दिल्ली। एक्टर आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। अपनी एक्टिंग से उन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया है। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग है। आमिर खान को सभी से प्यार और सम्मान मिलता है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब आमिर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली से मिलने उनके घर गए थे लेकिन गार्ड उन्हें घर में घुसने नहीं देता है और गेट से उन्हें वापस लौटा देता है।

ये भी पढ़ें: 'विक्रम वेधा' की हिन्दी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान साथ करेंगे काम, सितंबर में रिलीज होगी फिल्म

भेष बदलकर पहुंचे सौरव गांगुली से मिलने
दरअसल, साल 2009 में आमिर खान कोलकाता में अपनी फिल्म '3 इडियट्स' का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने एक अनोखे तरीके से सौरव गांगुली के घर जाने का फैसला किया। आमिर ने अपना भेष बदल दिया और एक फैन की तरह वह उनसे मिलने पहुंचे। उनका पुराना वीडियो फिर से काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है आमिर अपने भेष बदलकर ऑटो में बैठकर सौरव गांगुली के घर पहुंचते हैं। लेकिन गार्ड उन्हें घर में घुसने नहीं देता है।

आमिर के लिए लगी भीड़
बाद में जब सौरव गांगुली को इस बारे में पता चलता है कि तो वह तुरंत आमिर को घर के अंदर ले जाते हैं और उन्हें डिनर कराते हैं। जब लोगों को पता चलता है कि आमिर खान आए हैं तो वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। उस वक्त उनके इस प्रैंक की काफी चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर बहन कृष्णा श्रॉफ ने किया खुलासा

15 साल बाद तलाक का किया ऐलान
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक का ऐलान किया था। दोनों ने शादी के 15 साल बाद अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने स्टेंटमेंट जारी कर कहा कि वे को-पैरंट के तौर पर बेटे आजाद राव का ध्‍यान रखेंगे। किरण राव से पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से लव मैरिज की थी। उनसे उन्हें दो बच्चे हैं। उनकी ये शादी भी 15 साल चली थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान लीड रोल में हैं।