8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया भट्ट अब भरने जा रही हैं हॉलीवुड की उड़ान, इंटरनेशनल एजेंसी WME से किया करार

साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की लीडिंग इंटरनेशन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 9 Jul 2021, 4:18 PM IST

alia_bhatt_1.jpg

Alia Bhatt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से आलिया ने बता दिया था कि वह बॉलीवुड में एक दिन अपनी धाक जमाने वाली हैं। पहली फिल्म के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने शानदार अभिनय से एक्ट्रेस ने करोड़ों लोगों के दिलों को जीता है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। लेकिन अब आलिया हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने को तैयार नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने हाल ही में हॉलीवुड की लीडिंग इंटरनेशन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। कहा जा रहा है कि आलिया ने इस एजेंसी के हर एरिया में साइन किया है। ताकि वह बड़े-बड़े इंटरनेशनल स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल सके।

आलिया अब इंटरनेशन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी का हिस्सा बन चुकी हैं। ये एजेंसी एमा स्टोन, गैल गडोट, ओपरा, चार्लीज थेरॉन जैसे कई इंटरनैशनल आर्टिस्ट्स को रिप्रेजेंट करती है। खुद आलिया भट्ट ने इस एजेंसी से जुड़ने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में WME के वेलकम मेसेज को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की है। आलिया के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अलग-अलग एजेंसियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण प्यार में कई बार खा चुकी हैं धोखा, रणवीर सिंह के सामने रखी थी एक शर्त

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास कई फिल्में हैं। वह जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर उनके साथ दिखेंगे। ये पहला मौका है जब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा, आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखेंगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही, आलिया मैगनम ओपस आरआरआर में नजर आने वाली हैं, जिसमें वे साउथ के सुपरस्टार्स के साथ नजर आएंगी।