रॉयल लुक में दिखीं प्रियंका
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने व्हाइट कलर का हाई नेक फ्लोरल ड्रेस पहना है। उन्होंने बालों में हाई बन और हाथ में ब्राउन कलर का बैग कैरी किया है। उनका लुक काफी रॉयल लग रहा है। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो उनके लुक की तुलना ब्रिटिश राजपरिवार की केट मिडलटन से कर दी। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अद्भुत खेल! इन दोनों जबरदस्त महिलाओं एशले बार्टी और कैरोलिना प्लिस्कोवा को बधाई।'